बोधीराम साहू को मिलेगा 2019 में राज्यपाल पुरस्कार…शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

0
271

शिक्षक सम्मान। श्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए तत्कालीन प्रभारी मंत्री श्री अमर अग्रवाल के हाथों हो चुके है सम्मानित।शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जांजगीर चाम्पा के तत्कालीन कलेक्टर श्री ओ पी चौधरी जी ने किया था सम्मान

देश के 48 ख्याति प्राप्त संस्थाओ से मिल चुका है सम्मान

09 विषय मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर चुके बोधीराम साहू जी का कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम जांजगीर में तत्कालीन कलेक्टर ओ पी चौधरी जी ने किया था तारीफ

अक्षय शिक्षण समिति रायगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षा सम्मान2018 अक्षय शिक्षा प्रबोधक सम्मान से सम्मानित हो चुके है।

विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में उपलब्धि परक लेख,कविता,सन्देश लिखने पर भी अनेको सम्मान हासिल कर चुके है।

जांजगीर चाम्पा जिले के एल बी संवर्ग के सहायक शिक्षक श्री बोधीराम साहू को सत्र 2019 के लिये राज्यपाल पुरस्कार (राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान) की घोषणा शिक्षक दिवस के दिन शिक्षा मंत्री श्री केदार कश्यप जी द्वारा की गई है।

ज्ञात हो कि श्री बोधीराम साहू देश के 48 ख्याति प्राप्त संस्थाओ से सम्मानित हो चुके है।

शिक्षा के क्षेत्र में, कैरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में, थल सेना भर्ती में सहयोग,स्वच्छता अभियान में, उल्लेखनीय कार्य लगातार करते रहे है।

श्री बोधीराम साहू जी के 2019 के लिए राज्यपाल पुरस्कार की घोषणा होने पर छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश प्रचार सचिव विकास तिवारी, प्रदेश महिला प्रतिनिधि श्रीमती कमला दपि गभेल,जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला महिला प्रकोष्ट प्रभारी श्रीमती शिखा बैस,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू, जिला संयोजक विजय प्रधान, केशव पटेल,जिला समन्वयक अनिल शर्मा, जिला पर्यवेक्षक रितेश गोयल, आशीष सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर धिरहि, माखन राठौर, जिला प्रवक्ता आशीष मिश्रा, जिला पदाधिकारी उमेश दुबे, संतोष देवांगन, उत्तरा कुमार आजाद,लोचन चन्द्रा, विकेश केशरवानी, सुभाष शर्मा, चित्रसेन दिनेश, विनोद राठौर,टेकराम कुर्रे, मनीष शर्मा, सोनबरसा कुर्रे, महेष्वर दुबे, जितेंद तिवारी,गिरिवर सांडिल्य, ब्लाक अध्यक्ष जैजैपुर बी एस बनाफर, ब्लाक अध्यक्ष अकलतरा विनोद चौबे,ब्लाक अध्यक्ष सक्ती महेन्द राठौर,ब्लाक अध्यक्ष बलौदा नरेश गुरुद्वान,ब्लाक अध्यक्ष बम्हनीडीह उमेश तेम्बुलकर, ब्लाक अध्यक्ष डभरा चेतन पटेल, ब्लाक अध्यक्ष पामगढ़ पुरन देवांगन,ब्लाक अध्यक्ष नवागढ़ किशोर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मालखरौदा कुलदीप कुर्रे ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.