शिक्षकों के पदोन्नति का मामला:MS प्रधान पाठक पदोन्नत्ति हेतु एल बी संवर्ग भी करेंगे सी आर जमा

0
9296

 

बिलासपुर। संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर द्वारा पूर्व माध्यमिक शाला के पदोन्नत्ति हेतु ई संवर्ग व ई एल बी संवर्ग का पृथक पृथक गोपनीय प्रतिवेदन व चल अचल संपति की जानकारी मंगाया गया है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रदेश सचिव मनो


ज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि 5 मार्च 2019 को प्रकाशित छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक व प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 के अनुसार एल बी संवर्ग के राजपत्र में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के 50 प्रतिशत पद की पूर्ति एल बी संवर्ग से किए जाने का प्रावधान है।

5 मार्च 2019 के भर्ती व पदोन्नति नियम में एल बी संवर्ग भी सम्मिलित है, एल बी संवर्ग के पदोन्नति हेतु अलग पद की व्यवस्था पदोन्नति नियम में है, पदोन्नति हेतु 5 वर्ष का अनुभव उल्लेखित है, शासकीय शाला का शिक्षकीय अनुभव एल बी संवर्ग के पास है, अतः पदोन्नति की सभी अर्हता व पात्रता एल बी संवर्ग पूर्ण करते है।

संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर द्वारा मंगाये गए प्रस्ताव का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कहा है कि संस्था प्रमुख के पद पर पदोन्नत्ति होने से शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.