कोरबा। छ ग अंशदायी पे क क संघ के सम्भाग अध्यक्ष मुकुन्द उपाध्याय ने बताया कि आज शाम 5 बजे कोरबा DEO श्री सतीश पांडे जी के निवास जाकर सौजन्य भेट करते हुए जिले के शिक्षको की समस्याओं पर चर्चा किया गया,समस्त समस्याओ पर जल्द निराकरण का भरोसा प्रतिनिधि मंडल को दिया गया।
आज के इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष सादिक़ अन्सारी, कार्यकारी जिलाध्य भूपेंद्र राठोर, अजय श्रीवास्तव,सनत देवांगन,आशनदास दीवान,कुशाल कंवर,नवल जोशी आदि शामिल थे*