कवर्धा। जिला अध्यक्ष विरेन्द्र चन्द्रवंशी के नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन” का एक प्रतिनिधि मंडल कल नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के.एल.महिलांगे से मिला।
सर्वप्रथम डीईओ का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला स्तरीय समस्याओ के समधान के लिए विस्तृत चर्चा किया गया।
डीईओ ने सभी जिला स्तरीय समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करने का आस्वाशन जिला फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल को दिया।
प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष सी.डी.भट्ट, दुर्गेश मेहरा, राजू पाटिल, सुरेश सिंह ठाकुर, राजेश कौशिक, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा, हरीश धुर्वे, रामगोपाल साहू, इमरान खान, रामवतार डहरिया, उमरावसिंह डड़सेना, बलदाउ चन्द्र वंशी, करन सिदार, संजय चन्द्र वंशी सहित जिला फेडरेशन के अनेक शिक्षक शामिल हुए ।