डीपीआई ने व्याख्याता पद पर पदोन्नति के लिए मांगा प्रस्ताव….टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने लिखा था पत्र…..टीचर्स एसोसिएशन ने मांग करते हुए उठाया था सवाल – शिक्षा विभाग के आदेश का पालन डीपीआई क्यो नही कर रहा,?

0
1696

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षा विभाग व डीपीआई से व्याख्याता पद पर पहले पदोन्नति करने की मांग करते हुए कहा था कि पदोन्नति हेतु मुख्यमंत्री ने 5 वर्ष की अवधि को 3 वर्ष इसीलिए किया है कि शिक्षको को पदोन्नति मिले,,व्याख्याता पद पर भी वन टाइम रिलेक्सेशन में शामिल है तो डीपीआई ने व्याख्याता पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया अब क्यो शुरू नही की है,,अभी तक व्याख्याता पद पर पदोन्नति हेतु पात्र शिक्षको का सीआर व संपत्ति विवरण संभागीय संयुक्त संचालक से नही मँगाया गया है,,,इससे लगता है कि डीपीआई व्याख्याता पद पर पदोन्नति को लटका रहा है या पदोन्नति नही करना चाहता है, इससे पात्र शिक्षको में गुस्सा है, क्योकि उन्हें केवल प्रधान पाठक के सीमित पदों पर पदोन्नति मिलेगी,,,उन्हें पदोन्नति हेतु कम पद मिलेगा।

वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत व्याख्याता पद पर ई/टी एल बी संवर्ग में पदोन्नति करने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोकशिक्षण संचालनालय, रायपुर को पत्र भेज कर वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत व्याख्याता पद पर ई/टी एल बी संवर्ग में पदोन्नति की मांग की थी।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि डीपीआई द्वारा व्याख्याता पद पर वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत ब्याख्याता ई/टी एल बी संवर्ग के लिए पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए सभी संयुक्त संचालक व सभी डीईओ से शिक्षक ई व ई एल बी संवर्ग तथा प्रधान पाठक ई संवर्ग का प्रस्ताव मंगाया गया है।

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) में ब्याख्याता व प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदों पर 50 % ई/टी संवर्ग की पदोन्नति से एवं 50 % ई/टी (एल बी) संवर्ग की पदोन्नति से भरें जाने का प्रावधान किया गया है, अतः 50 प्रतिशत पद ई/टी (एल बी) संवर्ग के शिक्षकों से व्याख्याता पद पर पहले पदोन्नति किया जावे।

5 मार्च 2019 के बाद रिक्त पदों की गणना करते हुए 50 – 50 % पदों का बंटवारा राजपत्र में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार किया जावे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.