पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर बिलासपुर में होली और दीवाली एक साथ मनाई गई….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली की किया घोषणा

0
493

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा किए जाने पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा बिलासपुर द्वारा रिवर व्युह बिलासपुर में एक भव्य कार्यक्रम में आतिशबाजी कर रंग गुलाल लगाकर, मिठाई बांटकर एवं ढोल ताशे के साथ खुशियां मनाते हुए खुशी का इजहार करते हुए होली और दीवाली एक साथ मनाई तथा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों को बधाई दी गई ।
ज्ञात हो कि नई पेंशन योजना शेयर बाजार पर आधारित थी जिससे बहुत ही कम पेंशन सेवानिवृत्त के बाद प्राप्त हो रहा था पुरानी पेंशन बहाल किए जाने पर कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा मिल गया है कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली की सभी ने सराहना की ।
आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा,छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, रोहित तिवारी, प्रदेश सहसंयोजक बसंत चतुर्वेदी, मनोज सनाढ्य, गंगेश्वर सिंह उइके, बिलासपुर जिला संयोजक संतोष सिंह, सुनील यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी प्रतिभा अवस्थी,जिला सहसंयोजक करीम खान,नर्मदा गढ़ेवाल,जय कौशिक, मोनिष कौशिक,आशीष गुप्ता, आदित्य पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, सूर्य प्रकाश यादव, विकास देवांगन, राजेंद्र साहू, कमल नारायण गौरहा, राजेश पाण्डेय, चंद्रकांत पाण्डेय, रामेश्वर गुप्ता, आलोक पाण्डेय, रविन्द्र धोरे, मनीराम कौशिक, बांकेबिहारी दुबे, निर्मल कौशिक, देवव्रत मिश्रा, दिलीप साहु,कौशल तिवारी, प्रदीप निर्णेजक,नवीन चौधरी,डा रमाकांत शर्मा, प्रमोद शर्मा,डा. अखिलेश तिवारी,डा. मुकेश पाण्डेय, सुनील साहू, आशुतोष शुक्ला,विनय गुप्ता, धीरेंद्र पांडेय, जीतेन्द्र तिवारी,संगीता तिवारी, अरुंधती साहू, वर्षों पाण्डेय, दिव्या पैकरा ,निता तिवारी,मधु मनहर, पार्वती तिवारी, सुषमा पाठक,ऋचा पाण्डेय, शिमला सिंह, प्रतिभा पाण्डेय,ञ नायक,लिना कौशिक, दिव्या भगत, प्रतिभा टोप्पो, कुमकुम जा,अनुपमा शर्मा,डी. कालीरत्नम,रामबाई चौधरी,ममता सोनी, ललिता ठाकुर,सहनाज बेगम,शशी वस्त्रकार, राजकुमारी पटेल,तीसु शर्मा, प्रतिभा मेहता,बिंदु साण्डे,सीमा राजगीर,शुभ्रा रानी चतुर्वेदी,कोकिला उपाध्याय,अंजु शर्मा, गायत्री तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, अर्चना देवांगन,प्रीती पाण्डेय, माधुरी कौशिक,केशनी साहू,चांनी ऐरी,चारी,ऋचा तिवारी, धीरेन्द्र पाठक,आदर्श पाठक,ब्लाक संयोजक, बिल्हा साधेलाल पटेल, मस्तुरी राजेश सिंह क्षत्री, तखतपुर राजेश मिश्रा, तारकनाथ बंका, शैलेष चौबे,मोजैशंकर पटेल, अभिमन्यु मरकाम,रुपम सिंह चंदेल, मनोज यादव,सत्यम रात्रे, सुमित किन्डो, सत्यनारायण राय,हरिकुमार साहू ,सुरज क्षत्री, हेमन्त शर्मा, जागेश्वर देवांगन, सुनील चौधरी, शंकर लाल मिश्रा,संजय कुमार राय, अरविंद शर्मा,संजय नारायण,दीलीप पाटले, जुगेश्वर पटेल सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.