रायपुर 3 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अध्यक्षता में आगामी 6 सितंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। डेढ़ महीने के लंबे अंतराल के बाद कैबिनेट की बैठक हो रही है। इसलिए माना जा रहा है कि कई अहम मुद्दों पर कैबिनेट में चर्चा होगी ।सबसे महत्वपूर्ण विषय नवगठित जिलों के सेटअप और धान खरीदी की व्यवस्था पर होगी। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत नये आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के संबंध में भी कैबिनेट में स्वीकृति हो सकती है। कैबिनेट में अभी हाल ही में हुए कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी मांगों के संबंध में भी चर्चा की संभावना है। माना जा रहा है कि कृषि मंत्री जी की मध्यस्थता में जिन मुद्दों पर सहमति बनी है उस पर कैबिनेट में चर्चा किया जा सकता है गृह भाड़ा भत्ते का भी मुद्दा प्रमुख है जिस पर कमेटी बनाने का निर्णय लिया जा सकता है।