जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला जांजगीर चाम्पा की बैठक दिनांक 31 अगस्त 2019 को भक्त माता कर्मा भवन जांजगीर में बसंत चतुर्वेदी, विकास तिवारी, सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
‼ जिला बैठक में
सम्पूर्ण संविलियन
क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान
सभी पदों पर पदोन्नति
पुरानी पेंशन बहाली
वेतन विसंगति
अनुकम्पा नियुक्ति
की मांग को लेकर
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
‼ बैठक में जानकारी दिया गया कि मातृ संघ का विधिवत पंजीयन किया गया है, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शीघ्र प्रबन्ध कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्ष की घोषणा किया जाएगा।
‼ जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद जिलाध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी व ब्लाक अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
‼ ब्लाक अध्यक्ष घोषणा के बाद ब्लाक अध्यक्ष द्वारा ब्लाक कार्यकारणी संकुल अध्यक्ष की सूची शीघ्र जारी किया जाएगा।
जिला बैठक में प्रत्येक ब्लाक में 08 सितम्बर दिन- रविवार को बैठक कर आवश्यक रणनीति बनाने एवं संघीय स्वरूप पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक की प्रमुख बातें
1⃣ संघ के नए पंजीयन की जानकारी देते हुए कि मातृ संघ का संविलियन के बाद प्रदेश का पहला पंजीयन नम्बर है,संघ के लोगो, लेटरहेड, ऑनलाइन सदस्यता के सम्बंध में अवगत कराया गया।
2⃣ छत्तीसगढ़ शिक्षा कर्मी संघ के बैनर तले बड़ी सफलता में समतुल्य वेतन मान मिला।
3⃣ छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ के प्रमुख लीडरशीप में संघर्ष मोर्चा के तहत संविलियन व सातवां वेतन मान मिला।
4⃣ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले आगे क्रमोन्नति व पुरानी पेंशन सहित लम्बित मांगो के लिए परिणाम मूलक संघर्ष किया जाएगा।
5⃣ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का अधिक से अधिक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।
6⃣ ऑफ लाइन व आन लाइन सदस्यता लिए जाने की जानकारी दी गयी तथा सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।
7⃣ जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व प्रांतीय पदाधिकारी से सलाह कर ब्लाक अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी की घोषणा की घोषणा किया जाएगा।
8⃣ ब्लाक अध्यक्ष की घोषणा के बाद ब्लाक अध्यक्ष द्वारा ब्लाक कार्यकारणी व संकुल अध्यक्ष की घोषणा किया जाएगा।
9⃣ सभी स्तर पर घोषणा के बाद सपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
1⃣0⃣ महिला प्रकोष्ट का पूर्ववत गठन की जानकारी देकर सक्रिय पदाधिकारी को जोड़ने पर चर्चा किया गया।
1⃣1⃣ संघ के पूर्व पदाधिकारी, सदस्य या अन्य संघ के पदाधिकारी सदस्य को उपयोगिता अनुसार संघ में शामिल कर जिम्मेदारी दिए जाने का निर्णय लिया गया
1⃣2⃣ टीचर्स एसोसिएशन की वार्षिक सदस्यता राशि 120 रुपये लिए जाने का निर्णय लिया गया।
1⃣3⃣ ऑफलाइन सदस्यता को भी ऑनलाइन किया जाएगा।
बैठक में बसंत चतुर्वेदी, विकास तिवारी, सत्येंद्र सिंह, बोधीराम साहू, विजय प्रधान, राजकिशोर धिरहि, महेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, आशीष मिश्रा, विनोद चौबे, नरेश गुरुद्वान, महेन्द्र कुमार राठौर, किशोर सिंह, उमेश तेम्बुलकर, कुलदीप कुर्रे, आशीष सिंह, विकेश केशरवानी, सुनील कुमार चन्द्रा, उत्तम साहू, रामशरण सिंगसर्वा, संतोष देवांगन, यशवंत सिंह राठौर, प्रदीप चन्द्रा,गीता प्रसाद कौशिक, अश्वनी पटेल,नारायण चन्द्रा, ईश्वर लाल निराला, रविशंकर कुम्भकार, छत्तराम कर्ष, चरण सिंह सिदार, युगल सुमन, संजय राठौर, सुनील खूंटे, प्रेम कुमार राठौर, विजय कुमार धिरहे,प्रकाश राठौर सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।