ब्राह्मण समाज अग्रणी भूमिका में अनुकरणीय कार्य कर रहा है – प्रदीप शर्मा…..ब्राह्मण पर्यावरण व संस्कृति के पोषक होते है – डॉ तिवारी

0
138

 

*समाज द्वारा विधवा – विधुर विवाह किया गया, यह अनुकरणीय है – डॉ प्रदीप शुक्ला*

*18 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शरदोत्सव में जिले भर से विप्रजन हुए शामिल*

समाज को संगठित व एकजुट कर निरन्तर सामाजिक समरसता बनाते हुए नवीनता को सामने रखकर ब्राह्मण समाज सभी के लिए अग्रणी भूमिका में अनुकरणीय कार्य कर रहा है, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा विप्र भवन, इमलीपारा, बिलासपुर में शरद उत्सव, सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदीप शर्मा, सलाहकार मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ने कहा की ब्राह्मण छत्तीसगढ़ में 5 वी सदी से स्थायी निवासी है, ब्राह्मण सर्वज्ञ है वह सर्वसमाज के लिए अनुकरणीय कार्य करते है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ राजीव रत्न तिवारी जी (पूर्व सीएमओ) ने कहा कि ब्राह्मण जन निरन्तर अध्येता है, वे सजग है साथ मे सचेतक भी है, अपने कार्य की विशिष्टता से वे अन्य समाज को भी दिशा देते है, हमें अपनी वही परम्परा कायम रखना है, ब्राह्मण पर्यावरण व संस्कृति के पोषक होते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला ने कहा कि हमारा समाज प्रगतिशील है, नवीन विचारों के लेकर हम आगे बढ़ते है, वृद्धजनों को सेवा, महिलाओ की सुरक्षा व युवा जनों को सन्मार्ग पर चलने की सीख देते है, हमने गत वर्ष समाज के द्वारा निःशुल्क विधवा – विधुर विवाह कराया है, आगे ऐसे रचनात्मक प्रस्ताव व विचार को हम आगे बढ़ाएंगे।

ब्राह्मण महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री शुक्ला ने बताया कि समाज की महिलाएं संगठित है और निरन्तर समाज के सदस्यों की सेवा करती है।

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद बिलासपुर के महासचिव संजय शर्मा व कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया है कि ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा “वार्षिक सम्मेलन में शरदोत्सव व सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया है, जिसमे ब्राह्मण समाज के विविध क्षेत्र में अग्रणी व प्रतिभावान व्यक्तित्व का “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया, जिले के समस्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विप्रजन शरद पूर्णिमा के आयोजन में शामिल हुए, कार्यक्रम में विविध क्ष्रेत्रो में अग्रणी “सामाजिक व्यक्तित्व” – निशा बसंत शर्मा – अध्यक्ष शासी निकाय, डीएलएस महाविद्यालय, संध्या तिवारी – पार्षद, नगर पालिक निगम बिलासपुर, राजेश शुक्ला – एमआईसी मेम्बर, नगर पालिक निगम बिलासपुर, अंकित गौरहा सभापति एवं सदस्य, जिला पंचायत बिलासपुर, पुष्पा तिवारी – पार्षद, नगर पालिक निगम बिलासपुर, संगीता राजकुमार तिवारी – पार्षद, नगर पालिक निगम बिलासपुर, परिवेश तिवारी – टी आई, सिविल लाइन बिलासपुर, पीयूष तिवारी – डिप्टी कलेक्टर, राज्य प्रशासनिक सेवा, प्रांशु तिवारी – उप पुलिस अधीक्षक, राज्य प्रशासनिक सेवा, मृणमयी शुक्ला तिवारी – सहायक संचालक (वित्त), राज्य प्रशासनिक सेवा, कीर्ति तिवारी – जनरल मैनेजर सिविल, एस ई सी एल, बिलासपुर, डॉ सुधीर शर्मा – कुल सचिव, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, श्याम मोहन दुबे – संस्थापक, अरपा अर्पण अभियान बिलासपुर, आस्था शुक्ला – शासकीय अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर, अंशुल गौरहा – सहायक प्राध्यापक, जे पी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर, सुचिता तिवारी गौरहा – सहायक प्राध्यापक, जे पी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर, प्राची तिवारी, दिव्या पांडेय – संचालिका “पकवान” गृह उद्योग बिलासपुर, संजय (गौरहा) शर्मा – प्रान्ताध्यक्ष का शिक्षको को पुनः सम्मान दिलाने में सफल एवं शिक्षक सेवा शर्त व विभागीय व्यवस्था में सुधार हेतु सम्मान किया गया। वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर समाज के पं. प्रदीप शर्मा (अकलतरी ) संजय बसंत शर्मा (जबड़ापारा मोहलाइन) रामकुमार पाण्डेय (खैरा झूलना ) नरेंद्र कुमार तिवारी (गोड़ी बिल्हा ) डॉ रंजना चतुर्वेदी (बिलासपुर ) सुरेश शर्मा (गतौरा ) अरविन्द गौरहा (खैरी ) रघुनन्दन पाठक (पंडरिया ) सत्येंद्र सस्मिता शर्मा (धमनी ) सत्येंद्र रश्मि द्विवेदी (लाटा) वालों ने 11 -11 हजार की राशि दे कर परिषद की संरक्षक सदस्यता ग्रहण किया तथा छेदीलाल शुक्ला (कनसदा ) उषा शर्मा ( विद्यानगर ) कौस्तुभ पाण्डेय (अभिषेक बिहार ) सहित 23 सामाजिक जन ने 1-1 हजार की राशि देकर आजीवन सदस्यता ग्रहण किया है।

कार्यक्रम में डॉ विनोद तिवारी, अपूर्व तिवारी, राकेश शर्मा, धर्मेश भावना शर्मा, मनोज शर्मा, राजकुमार तिवारी, विनय शुक्ला, अनिल धर दीवान, चेतन धर दीवान, अधिवक्ता प्रतीक शर्मा, अविनाश मिश्रा, सुरेंद्र अनंती शर्मा, डॉ निलय तिवारी, डॉ मोरध्वज त्रिपाठी, उमेश गौरहा, अनिल गौरहा, विभा गौरहा, सुरेन्द्र गौरहा, अजय शर्मा, श्रीकांत धर दीवान, अविनाशधर शर्मा, राजेंद्र पाण्डेय, विजय तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, रोशन शर्मा, नारायण शुक्ला, कमला अपर्णा कांत शुक्ला, अरुण तिवारी, डॉ रमाकांत पाण्डेय, डॉ राघवेंद्र गौरहा, विनोद शुक्ला, के के दुबे, विजय पाण्डेय, श्रवण तिवारी, विनोद शर्मा, ब्रजेश गौरहा, स्वामीदिन पाण्डेय, ईश्वर तिवारी, राजेश पांडेय, चंद्रकांत पाण्डेय, प्रमोद शर्मा, नवरत्न शुक्ला, कौशल तिवारी, प्रोफेसर महेश पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, सुरेंद्र गुरुदीवान, विजय शर्मा, डॉ गजेंद्र तिवारी, डॉ भूपेंद्र धर दीवान, डॉ भारती दुबे, अनामिका हरीश शर्मा, शशांक मिश्रा, प्रिय दुबे, के के शर्मा, जयशंकर पाण्डेय, बसंत पाण्डेय, रविंद्रधर दीवान, अनिल शर्मा, हेमंत शर्मा, रमाकांत शर्मा, कुशल उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, अनीता दीवान, उषा शर्मा, राजकुमार तिवारी, सनत दुबे, कांतेश शर्मा, रमेश बिना तिवारी, राजकुमार शुक्ला, आनंद देव तिवारी, हरबंश शुक्ला, यतीन्द्र कुमारेश तिवारी, संतोष दिलीप तिवारी, दुर्गेश्वरी शर्मा, ममता शर्मा, सुधा पाण्डेय शामिल थे।

वार्षिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि – प्रदीप शर्मा जी, सलाहकार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि – डॉ राजीव रत्न तिवारी जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता – डॉ प्रदीप शुक्ला जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल के द्वारा स्वागत किया गया।

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन सचिव नागेन्द्रधर शर्मा ने किया, समस्त कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय शर्मा ने किया, आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया। अतिथियो को बैच लगाकर श्रीमती संगीता शुक्ला ने अभिनंदन किया।

परिषद के वार्षिक सम्मेलन, शरद उत्सव व सम्मान समारोह में पूरे बिलासपुर जिले के सामाजिक जन उत्साहपूर्वक शरद पूर्णिमा में खीर का प्रसाद ग्रहण किये।

कार्यक्रम में संरक्षकगण – बंशीलाल गौरहा, ईश्वर लाल तिवारी, संजय बसंत शर्मा, उपाध्यक्ष – हेमंत शर्मा, सुशील धर दीवान, महासचिव – संजय शर्मा कोषाध्यक्ष – अनिल तिवारी, सचिव – नागेन्द्रधर शर्मा, डॉ प्रफुल्ल शर्मा, रामफल शर्मा, चंद्रशेखर पांडेय, रविंद्रधर दीवान, अश्वनी मिश्रा, श्रीमती जयश्री शुक्ला, संगीता शुक्ला, आरती दुबे, ज्योतिंद्र उपाध्याय, राजेश पांडेय, चंद्रकांत पांडेय, प्रमोद शर्मा आदि शामिल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.