चौथे चरण का अनिश्चित काॅलीन आंदोलन का चौथा दिन मशाल रैली के साथ

0
122

मुंगेली।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर अपने 02 सूत्रीय मांग देय तिथि से केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता को लेकर आज आंदोलन के चौथे दिन जिले के कर्मचारी अधिकारी और जोश से भरे हुए कलेक्ट्रेट मुंगेली गेट के सामने आंदोलन पंडाल में भारी संख्या में उपस्थित रहे। , आंदोलन की शुरुआत राज्यगीत अरपा पैरी.. के साथ हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आज के आंदोलन में मुंगेली जिला के विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने फेडरेशन के जायज मांगों का समर्थन करते हुए आवेदन भरा और पंडाल में आकर जोश भरा,,, बहुजन समाज पार्टी मुंगेली के जिला अध्यक्ष श्री बंजारे जी हमारी मांग का समर्थन किया। शाम चार बजे विशाल मशाल रैली निकाली गई जो पंडाल से निकल कर तहसील कार्यालय होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक गया। फिर वापस पंडाल में समापन किया गया।आज के आंदोलन को अपने जोशीले भाषणों से जी एस सलीम ,,(अध्यक्ष छ ग डिप्लोमा अभियंता संघ ) बी एल सिंह (सहा अभियंता,ग्रा.सडक योजना) जे एस राठौर,,,वी के ठाकरे,,,पी के शर्मा,,जल संसाधन विभाग,,, सुरेश सिंह (कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास),डा के के सिंह (श्रम अधिकारी), शिल्पा साय (सहा आयुक्त, आदिवासी विकास) विक्रम सिंह,,,डी पी जायसवाल,,एल पी चतुर्वेदानी,, ईश्वर भोई,, विनोद राजपूत,, अखिलेश स्वर्णकार,,, विनोद कश्यप,,लोकेश दुबे,, रमेश भोसले,, चंद्रभान जायसवाल,, राजेन्द्र दुबे,,, उदय नारायण सिंह,,व्ही पी सिंह,,,विभा मसीह,,,डा रामचरण साहू,,,धीरज पलेरिया,,, राजेश पाण्डेय,,, कन्हैया रजक,,,आदि आदि ,ने संबोधित किया।। आंदोलन पंडाल में जिला संयोजक डॉ रुपेश पाठक,, उपसंयोजक अवधेश शुक्ला,,महासचिव संतोष मिश्रा,, राम कृष्ण वैष्णव,,, नारायण भास्कर,, बिन्दु भास्कर,सहित लगभग 700 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।। सफल संचालन मो उमर कुरैशी और अरविंद शर्मा के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.