05 कैलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके व्याख्याता एल बी संवर्ग का प्राचार्य के रिक्त पदों पर हो शीघ्र प्रमोशन….एसोसिएशन ने दिया संसदीय सचिव शिक्षा को ज्ञापन

0
202

महासमुंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी,प्रदेश प्रचार मंत्री केशव राम साहू,जिला संयोजक लालजी साहू,जिला सचिव नंद कुमार साहू,ब्लॉक अध्यक्ष बागबाहरा विनोद यादव,जिला सहसचिव सालिक राम साहू, भोपाल बंजारा,राम नारायण साहू के अगुवाई में 05 कलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके व्याख्याता एल बी संवर्ग को प्राचार्य के रिक्त पदों पर राजपत्र में प्रकाशित व्याख्याता ई संवर्ग ,टी संवर्ग एवं एल बी संवर्ग के रेशियो के आधार पर शीघ्र पदोन्नति की मांग को लेकर माननीय द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव छ ग शासन विधायक खल्लारी विधानसभा को ज्ञापन सौपा।टीचर्स एसोसिएशन ने कहा कि सामान्य प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग के नियमानुसार 01 जनवरी की स्थिति में पद गणना का उल्लेख है जुलाई 2018 में संविलियन कर शासकीय किया गया है,ऐसे में जनवरी 2019,जनवरी 2020,जनवरी 2021,जनवरी 2022 व जनवरी 2023 को मिलाकर कुल 05 कैलेंडर वर्ष एल बी संवर्ग के व्याख्याता पूर्ण कर चुके हैं।05 कैलेंडर वर्ष अनुभव पूर्ण कर चुके एल बी संवर्ग के व्याख्याता को प्राचार्य पद में पदोन्नति हेतु पूर्ण पात्रता है।2018 में स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन होने के बाद व्याख्याता एल बी को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षिक एवम प्रशासनिक संवर्ग भर्ती तथा पदोन्नति नियम 05 मार्च 2019 राजपत्र के अनुसार 05 वर्ष के अनुभव पर पदोन्नति का प्रवधान है जिसे व्याख्याता एल बी संवर्ग 05 कैलेंडर वर्ष के रूप में पूर्ण भी करते हैं।एसोसिएशन ने मांग में कहा कि 05 मार्च 2019 के राजपत्र में व्याख्याता ई व्याख्याता टी संवर्ग व्याख्याता ई एल बी संवर्ग,व्याख्याता टी एल बी संवर्ग, प्रधान पाठक पूर्व मा शाला के लिए प्राचार्य पदोन्नति हेतु निर्धारित रेशियो में एक साथ पदोन्नति करने में न्यायालयीन बाधा नही आएगी।प्रतिनिधी मण्डल ने संसदीय सचिव से आग्रह करते हुए कहा कि 05 कैलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके व्याख्याता एल बी संवर्ग का शीघ्र चल अचल सम्पति एव 05 वर्ष का गोपनीय प्रतिवेदन मंगवाकर रेशियो के आधार पर प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया पारंभ किया जाय। संसदीय सचिव शिक्षा ने प्रतिनिधिमंडल के बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुख्य सचिव शिक्षा एवं संचालक डी पी आई को नियमानुसार कार्यवाही के लिए पत्र लिखने की बात कही।
उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंद कुमार साहू एवम जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.