संयुक्त शिक्षक संघ रायगढ ने मनाया,संपूर्ण संविलियन आभार दिवस…छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त कर,नव संविलियन शिक्षकों का किया गया स्वागत….प्रत्यक्ष सह ऑनलाइन हुआ कार्यक्रम आयोजित

0
394

 

रायगढ़।  01 नवंबर 2020 वह सुखद दिन हैं, जब शिक्षाकर्मी रूपी शोषण का अंत हुआ और सभी शिक्षाकर्मी नियमित शिक्षक बनकर शिक्षा विभाग में संविलियन हो गए। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा संपूर्ण संविलियन आभार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन जी के निर्देश व उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला के मार्गदर्शन में संघ के जिला इकाई रायगढ द्वारा जिलाध्यक्ष राजकमल पटेल के अगुवाई में कमला नेहरू उद्यान रायगढ में संपूर्ण संविलियन आभार दिवस मनाया गया। वर्चुअल ऑनलाइन जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी विकासखंड से ऑनलाइन सहित कार्यक्रम स्थल में सैकड़ो की संख्या में संघ के पदाधिकारी व नव संविलियन शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सम्पूर्ण संविलियन की सौगात प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मा. भूपेश बघेल, पंचायत मंत्री मा. टी.एस. सिंहदेव, शिक्षामंत्री मा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षामंत्री मा. उमेश पटेल, प्राधिकरण के अध्यक्ष मा. लालजीत सिंह राठिया, विधायक मा. प्रकाश नायक, चक्रधर सिदार, श्रीमती उतरी गणपत जांगड़े सहित छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही नव संविलियन शिक्षकों का तिलक लगाकर, पुष्पाहार से स्वागत कर बधाई दिया गया। सभी विकासखंड मुख्यालय से ऑनलाइन इस कार्यक्रम में संघ के विख अध्यक्ष द्वारा नव संविलियन शिक्षकों का स्वागत कर बधाई दिया गया।
आज के कार्यक्रम को उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला,प्रांतीय महामंत्री श्रीमती टेरेसा केरकेट्टा, जिलाध्यक्ष राजकमल पटेल, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती भावना शर्मा, प्रवक्ता शैलेंद्र मिश्रा आदि ने संबोधित किया। साथ ही नव संविलियित साथी संविलियन अधिकार मंच के जिला संयोजक लिंगराज चौधरी, ज्योतिराज पंडा, रुपेश पंडा, उमेंश सिदार आदि ने संविलियन की खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष कार्तिक चौहान ने किया। आज के कार्यक्रम में शामिल संघ के जिला पदाधिकारी पंकज पटनायक, श्रीमती सुधा यादव, अनिल गभेल, सुरेन्द्र पटनायक,सूरज प्रकाश कश्यप, नेहरू लाल निषाद, रामप्यारे साहू, सत्य प्रकाश बेहरा, पवित्रा गुप्ता, चेतन पटेल, नीलांबर धीरहि, मनमोहन मिश्रा, आशा चौहान, अजब सिंह राठिया, रवि पटेल, श्रीमती धनेश्वरी नेताम, जानकी प्रसाद, नरेश चंद्र प्रधान, श्रीमती अंजना साहू, मुनेद्र शर्मा, पुष्पांजली सतपति, चेतन प्रसाद चौधरी, चंद्रमणि डनसेना, श्रीमती भगवति राठिया, चंपावति राठिया, नीलमणि बाखला, निशा गौतम, सुमन, रजनी।
विकासखंड अध्यक्ष-सौरभ पटेल रायगढ़, अजय पटनायक तमनार, शैलेश बेहरा लैलुंगा, रामचरण साहू धरमजयगढ़, एम डी महंत पुसौर, रामजीवन नायक बरमकेला, रामलखन सिह घरघोड़ा, चोखलाल पटेल सारंगढ़, दीनबंधु जयसवाल खरसिंया।
नव सविलियन शिक्षक-लिंगराज चौधरी,ज्योतिराज पंडा जिला संयोजक संविलियन अधिकार मंच, मुकेश देवांगन, सुरेन्द्र कालो, बंसीधर पटेल, रुपेश पंडा, उमेश सिदार, टिकेश्वरी नायक, अनुपमा नायक, भुनेश्वर चौधरी, लालकी ओहदार, मिथुन पटेल, कुसुम पटेल, सीमा जायसवाल
स्वागत कर्ता शिक्षक- श्रीमती रीता श्रीवास्तव, श्याम जी भारती, मिनाक्षी सरकार, भूमिषूता सिदार,मो. असलम, रविन्द्र पटेल, मुरली गुप्ता, दीपक भगत आदि ने अपनी सहभागिता निभाई।
साथ ही सभी विकासखंड से सैकड़ो की संख्या में शिक्षक वर्चुअल ऑनलाइन शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.