रायपुर। प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने आज प्रान्तीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुवे अपनी प्रान्तीय टीम का चयन किया। प्रान्तीय सभी पदों पर चयन ,विस्तार संघीय दिशा निर्देश एवं नियमानुसार किया गया।
विदित हो कि 4 अक्टूबर 2020 को ही पूर्व संगठन *संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ 2571 को भंग करते हुवे नए पंजीयन के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक 122202066773* के नाम से पंजीकृत किया गया था ।
*संस्थापक सदस्यों के दिशानिर्देशन में 8 अक्टूबर तक ब्लॉक ,10 अक्टूबर को जिला एवं 12 अक्टूबर तक प्रांताध्यक्ष का लोकतांत्रिक विधि से चुनाव किया गया।*
*❗प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने सभी चयनित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं❗*
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने दशहरे के साथ साथ सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के नियमों का पालन करते हुवे आम शिक्षक साथियों की समस्याओं व मांगो के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुवे अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।