अयोध्या 8 अप्रैल 2020।आज हनुमान जयंती के अवसर पर बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपना लोगो जारी किया है। इस लोगो में धनुषधारी प्रभु राम के चित्र को केंद्र में रखा गया है। साथ ही उनके परमभक्त बजरंगी बली के चित्र को भी शामिल किया गया है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- लोगो के केंद्र में धनुषधारी प्रभु राम का चित्र है। जबकि, साइड में हनुमानजी हैं। प्रभु राम व हनुमान जी सदैव देश कीरक्षा करेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो (अमूर्त चित्र) भी विशेष है। इसमें प्रभु राम की सौम्य छवि है। जिनके ऊपर वलयाकार ऊपरी परिधि पर में ट्रस्ट का नाम लिखा हुआ है। नाम के पूर्व व नाम के समापन पर हनुमानजी का चित्र है। लोगो में सूर्य की तेजवान किरणें भी हैं। आधार पर रामो विग्रहवान धर्म: अंकित है। मतलब राम धर्म का साकार रूप हैं।
विश्व हिंदू परिषद ने बस्ती जिले के मखौड़ा से शुरू होने वाली 84 कोसी परिक्रमा को बुधवार को अपने घरों में प्रभु राम के विग्रह अथवा चित्र की परिक्रमा कर इसे सांकेतिक तौर पर पूरी करने को कहा है।