राजधानी में जंगी प्रदर्शन व आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम DA व HRA के लिए सौंपा ज्ञापन* *शासन का कार्यवाही पत्र – सफल हड़ताल का प्रतीक, हड़ताली कर्मचारियो का अहित नही होगा

0
999

डी ए व एच आर ए के लिए स्वतंत्र अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बूढ़ातालाब रायपुर के धरना को संबोधित करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जी के (यथासमय वाले) बयान के बाद फेडरेशन को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का आग्रह किया, पर फेडरेशन ने हड़ताल वापस कर दिया है, भविष्य में ऐसा आंदोलन खड़ा नही होगा और न ही फेडरेशन कभी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा, कुछ साथी हड़ताल में शामिल थे और हड़ताल समाप्त कर चले गए, वही साथी हमे अब अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु समर्थन दे रहे है। शासन द्वारा हड़ताली कर्मचारियो का वेतन काटने व कार्यवाही करने के संबंध में संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपुत, सुधीर प्रधान, शोभसिह देव, पूर्णानंद मिश्रा, केशव राम साहू,अर्चना तिवारी,सादराम अजय,लालजी साहू,नन्दकुमार साहू,विजय प्रधान,राजेश साहू,विनोद यादव,महेंद्र चौधरी,अरुण प्रधान,ललित साहू ने कहा है कि यह एक प्रक्रिया है, हड़ताल सफल होने का प्रतीक है, सरकार के संज्ञान में है, सरकार को चर्चा कर हल निकालना चाहिए, किसी कर्मचारी का अहित नही होगा, अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा।

आज बूढ़ा तालाब में जंगी प्रदर्शन कर व आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम DA व HRA के लिए ज्ञापन सौंपा गया। हजारों शिक्षकों ने सड़क में उतरकर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत ने कहा कि फेडरेशन ने अंत मे उक्त 2 मांग को अनिर्णय की स्थिति में छोड़ दिया और हड़ताल का मैदान भी छोड़ दिया, जिससे शासन के पास मांग भी कमजोर हो गया है, दरअसल 2 मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल उनके प्रतिस्पर्धा में नही बल्कि पूरक ही था, हम तो हड़ताल में ही थे परंतु फेडरेशन के हड़ताल छोड़ने से कर्मचारियो के मांग को धक्का लगा है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपुत ने बताया कि हड़ताल खत्म होने से शासन को वाकओहर मिल गया है, 15 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात शासन को महंगाई भत्ता घोषित करने के लिए समय देना है।

DA व HRA की मांग को लेकर बूढ़ातालाब रायपुर में शिक्षक व कर्मचारियो ने जंगी प्रदर्शन किया, धरना, रैली व नारेबाजी कर मुख्यमंत्री जी के नाम मांग पत्र प्रशासन को सौंपा, संजय शर्मा ने कहा है कि संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे विकास राजपूत तो अभी साथ है, बाकि अन्य एल बी संवर्ग के प्रमुख शिक्षक संगठनों से चर्चा करके शिक्षक संवर्ग के विभिन्न मुद्दे प्रथम नियुक्ति तिथि से 20 वर्ष की सेवा को पूर्ण मानते हुए सम्पूर्ण पेंशन देने, सहायक शिक्षको को व्याख्याता, शिक्षक के अनुपातिक वेतन देकर वेतन विसंगति दूर करने, प्रथम नियुक्ति के आधार पर क्रमोन्नति देने, पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के विषय पर चर्चा कर शिक्षक संवर्ग के हित मे सरकार के पास पक्ष रखने की तैयारी की जा रही है, शिक्षको के संघर्ष में निष्पक्ष बैनर – सामूहिक नेतृत्व में साथ आने अपील किया जा रहा है। जिला महासमुन्द से आज के धरना प्रदर्शन में नरेश पटेल,खोशील गेन्द्रे, वीरेंद्र नर्मदा,अनिल सिंह साव, विकास साहू,सालिक राम साहू, कौशल चंद्राकर,कौशल साहू,पवन यादव,कैलाश पटेल,देवेंद्र भोई,हेमंत दास,गजेंद्र भोई,गजेंद्र नायक,उस्ताद अली,सम्पा बोस,विजय लक्ष्मी साहू,दानियल तांडी, अजय जायसवाल, कौतुक पटेल,सोमनाथ चौहान, गौरी शंकर पटेल,अनूप नायक,अक्षय साहू,सम्मेसिंह ठाकुर,विद्या चंद्राकर,देवेंद्र चंद्राकर,घनश्याम चक्रधारी, मोहिंदर पांडे, रोहित ठाकुर,राकेश निषाद,हरेंद्र मांडले, अंकित चंद्राकर,आशीष सालोमन,पूनम चंद्राकर,मुकेश गुप्ता,लक्षमण दास मानिकपुरी,इस्वरी साहू,भागवत पटेल, महेश नायक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित थे।
उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नन्दकुमार साहू और जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.