महिलाओं को मिले सम्मान और संपूर्ण अधिकार: मनोज चौबे

0
295

 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज व देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं को सम्मान और सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक व प्रशासनिक रूप से संपूर्ण अधिकार मिलना चाहिए तब महिला दिवस मनाने का उद्देश्य सार्थक होगा। समाज व देश के हर महत्वपूर्ण निर्णय में उनके फैसले को समझा जाना चाहिए क्योंकि महिला ही बच्चों का सही परवरिश और घर बसाने में प्रमुख भूमिका निभाती है। बच्चों को संस्कार केवल माता ही दे पाती है।हमारा कर्तव्य व जिम्मेदारी होना चाहिए कि हम उन सभी नारी शक्ति स्वरूप माताओं का सराहना व सम्मान करें।

शिक्षक नेता मनोज चौबे ने आगे कहा कि महिला अपनी हिम्मत के बलबूते हर मुकाम हासिल करने में सक्षम है। हिम्मत और हौसला देखकर आज देश नई ऊंचाई तक बढ़ रही है महिला कभी मां बनकर तो कभी बेटी, बहन, पत्नी, बहू, सास आदि रूपों में अपने दायित्व का सफल निर्वहन करती है ।उनकी यह उपलब्धि महिला होकर भी आत्मविश्वास के साथ इस बात को दर्शाती है कि चाहे वह घर पर हो या ऑफिस कार्यालय में, महिला का स्थान विशेष होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.