रायपुर। सीएम बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई प्रस्ता वों पर मुहर लग गई है।
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के लिए अलग कानून बनाया जाएगा। कानून बनाने अलग से सत्र बुलाया जाएगा। ऑद्योगिक नीति में भी कई बदलाव किए गए हैं।
CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के पति स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया को दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। रविन्द्र भेंडिया का 4 और 5 अक्टूबर की दरमियानी रात को निधन हो गया था।
करीब साढ़े तीन घंटे से ज्यादा चली बैठक में प्रदेश में कोरोना के हालात के मद्देनजर इस बात का निर्णय लिया गया है कि अभी स्कूल नहीं खोले जायेंगे। प्रदेश में जिन हालातों में पढ़ाई चल रही है, उसी स्थिति में चलती रहेगी।