प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…18 आईएएस एवं 09 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला…कई विभागों के सचिव बदले गए..टी सी महावर होंगे पंचायत विभाग के सचिव

0
780

रायपुर। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा एक बार फिर स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 18 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। सी के खेतान को अस्थाई रुप से गृह एवं जेल विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं आरपी मंडल को वन विभाग का अपर मुख्य सचिव अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज कुमार पिंगुआ को परिवहन विभाग का प्रमुख सचिव व परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जनक प्रसाद पाठक को जांजगीर चांपा का कलेक्टर बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षको की ट्रांसफर लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। जारी लिस्ट में कई जिलों के SP को इधर से उधर किया गया है। SP के ट्रांसफर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, सुकमा, बीजापुर के कप्तान बदल दिए गए हैं। एसपी कांफ्रेस के बाद राज्य सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर ट्रांसफर आर्डर जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.