रायपुर 31 मार्च 2020। प्रदेश में नोबेल कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण हेतु विधि योगदान के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष में अनेक कर्मचारी/अधिकारी संघों तथा संगठनों के द्वारा स्वेच्छा से वेतन में से राशि योगदान का प्रस्ताव किया गया है। आज इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी कर विभिन्न कर्मचारी/अधिकारी संघ व संगठनों के साथ समन्वय बनाकर संचालक बजट वित्त विभाग से संपर्क स्थापित कर मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि जमा कराने हेतु श्री याकूब खेस्स संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा ने आज प्रदेश के आला अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा किया था।और ट्रेजरी से वेतन कटौति करने के निर्देश जारी करने का पक्ष रखा गया था।