रायपुर। शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन एक सुखद घड़ी एवं स्थाई स्थिति हैं। पहले 08 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर संविलियन किया जाता रहा हैं। 08 वर्ष के बंधन का एक रेखा था, जिसने संविलियन और गैर संविलियन को बाट रखा था। अब 01 नवंबर 2020 को सम्पूर्ण संविलियन होने जा रहा है। हमारे परिवार के बचे हुए शिक्षाकर्मी साथियों का संविलियन हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा इस घड़ी को यादगार बनाने के लिए 01 नवंबर को पूरे प्रदेश में संपूर्ण संविलियन आभार दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत शिक्षाकर्मी से संविलियन होकर शिक्षा विभाग में शिक्षक बनकर आने वाले साथियों का संघ की ओर से प्रतीकात्मक रूप से गुलाल लगाकर स्वागत किया जाएगा। वहीं संपूर्ण संविलियन को साकार बनाने वाले छत्तीसगढ़ सरकार एवं उसके मुखिया मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल ,विधायक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का संघ के द्वारा इस शिक्षा हितैषी व जन कल्याणकारी निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर सादर आभार व्यक्त किया जाएगा। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित श्रीमती ममता खालसा, ओम प्रकाश बघेल, अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, सोहन यादव, नरोत्तम चौधरी, माया सिंह, रूपानंद पटेल, तारा चंद जायसवाल, मुकुंद उपाध्याय, अमित दुबे ने संघ के समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षक साथियों से 01 नवंबर को संपूर्ण संविलियन आभार दिवस मनाते हुए धरातल पर साकार करने का अपील एवं आग्रह किया है। यह जानकारी संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी द्वय मुकुन्द उपाध्यक्ष व अमित दुबे ने दिया है।