रायपुर। कोरोना पॉजिटिव केस के बारे में इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस का आंकड़ा एक और बढ़ गया है। अब राज्य में कुल 8 कोरोना पॉजिटिव केस हो चुके हैं। 8 मामलों में से 4 मामले लंदन रिटर्न वाले हैं. नया मामला भी लंदन रिटर्न वाला है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में लंदन से लौटे एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकला है। एम्स के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है।युवक कोरबा का निवासी है। युवक को होम कोरेंटाइन में रखा गया था। बताया जा रहा है कि युवक की दोनों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- Advertisement -