डोंगरगांव- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई डोंगरगांव ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक कलैण्डर वर्ष 2021 का जारी किया है। इस कैलेंडर में सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश व जिले के सामान्य अवकाश की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही संघ के जिला और प्रांतीय पदाधिकारयो की जानकारी भी है। इस वार्षिक कैलन्डर का विमोचन 12 जनवरी 2022 को डोंगरगांव के विकास खंड शिक्षाधिकारी श्री आर.एल.पात्रे,सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री जयंत साहू,बी.आर.सी.श्री आर.के.रत्नाकर,जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा सहित जिला पदाधिकारियों सहित ब्लॉक पदाधिकारी के हाथों हुआ। जानकारी देते हुए संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश हिरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन शिक्षक संघ हमेशा कई रचनात्मक कार्य के प्रति संवेदनशील रहता है।
ब्लॉक इकाई डोंगरगांव द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्वो,तीज, त्योहारों, महत्वपूर्ण दिवसों व शिक्षको से जुड़े शासकीय अवकाश के कैलन्डर को प्रिंट कराकर जारी किया जाता है। जिसे ब्लॉक के शासकीय कर्मचारियों तक पहुचाने का प्रयास कार्य किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष 2021 वार्षिक कैलन्डर बड़ी संख्या में प्रिंट कराया गया है।
ब्लॉक सचिव किशन देशमुख ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों में विकासखंड के सभी विकास खण्डों में सभी शासकीय कार्यलयों व विद्यालयो में कैलन्डर वितरित कर दिया जावेगा कलैण्डर विमोचन कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा,जिला सचिव जीवन वर्मा,कोषाध्यक्ष हंस मेश्राम, प्रवक्ता देवेंद्र साहू,मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा,नीलमणी साहू,सुदामा साहू,नेकराम साहू,धनशाय सलामे, नूतन हिरवानी लच्छू साहू, श्रीमती दीपिका साहू, शशि ठाकुर ,संजीव गंधर्व सहित ब्लॉक के सहित दर्जनो पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।