छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत…बोधीराम साहू व डॉ राघवेन्द्र राठौर के राज्यपाल पुरस्कार मिलने के बाद नगर आगमन पर हुआ स्वागत

0
447

  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने किया                स्वागत…बोधीराम साहू व डॉ राघवेन्द्र राठौर के      राज्यपाल पुरस्कार मिलने के बाद नगर आगमन पर हुआ स्वागत।                                                 

बोधीराम साहू एवं डॉ राघवेंद्र राठौर राज्यपाल पुरस्कृत के पुरस्कार पश्चात प्रथम नगर आगमन पर जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेशन पर ढोल ताशा के साथ फूल माला से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने भव्य स्वागत किया ।

ज्ञात हो कि शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2019 को राजधानी रायपुर के राजभवन दरबार हॉल में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके के मुख्य आतिथ्य व माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में व,माननीय डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,श्री गौरव द्विवेदी प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन,श्री सुरेंद्र जायसवाल सचिव राज्यपाल,श्री एस प्रकाश संचालक लोक शिक्षण संचालनालय,श्री पी दयानंद संचालक एस सी आर टी रायपुर की विशेष उपस्थिति में साल, श्रीफल ,प्रशस्ति पत्र, व सम्मान राशि 21 हजार के चेक द्वारा सम्मानित हुए है।

स्वागत कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल जी,प्रधान पाठक जवाहर लाल यादव,टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह,विजय प्रधान,विकेश केशरवानी,राजकिशोर धिरही, नरेश गुरुद्वान,महेंद्र राठौर,किशोर सिंह, संतोष देवांगन,मनीष शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह राठौर,शिव पटेल,आशीष सिंह,उत्त्तम साहू, श्रीमति चमेली साहू,संजय राठौर,मनमोहन गोड़,शेष राठौर,गोविंद राठौर,नारायण चंद्रा,संजीव राठौर,सुभाष शर्मा,श्याम चौहान,अश्वनी यादव,सुद्धेस्वर सिंह मरकाम,गोविंद प्रसाद राठौर व सौरभ साहू, विकास साहू, रजत साहू, आकांक्षा साहू, जिज्ञासा साहू, वंश तिवारी सहित अधिकाधिक लोगो ने सम्मानित शिक्षको का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.