बालोद-छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो की शपथ ग्रहण व दीपावली मिलन कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साहू सदन मे संपन्न हुई ।छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन के नव पंजीयन उपरांत जिला व ब्लाक कार्यकारिणी की नियुक्ति उपरांत प्रांतीय निर्देश पर सभी पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।सभी जिला पदाधिकारियो को संघ के प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू ने शपथ दिलाया।कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दिलीप साहू सहित सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व पांचो विकास खंड के ब्लाक अध्यक्षो व कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई ।महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियो को प्रांतीय महिला प्रतिनिधि ललिता यादव ने शपथ दिलाई व महिला प्रतिनिधि को संघीय गतिविधि व संघर्ष पर सहभागिता करने की आह्वान की ।सभी पदाधिकारियो ने छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन पर विश्वास व्यक्त करते हुए संघीय पद व नियम तथा निर्देश के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली ।वही मिठाई खिलाकर दीपावली पर्व की भी एक दूसरे को बधाई देते हुए दीवाली मिलन कार्यक्रम मनाया ।
उक्त अवसर पर छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,प्रांतीय महिला प्रतिनिधि ललिता यादव,जिला संयोजक बीरबल देशमुख, रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू,शिव शांडिल्य, जिला सचिव नरेंद्र साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,लेखराम साहू बालोद अध्यक्ष, राजेन्द्र देशमुख गुंडरदेही,सूरज गोपाल गंगबेर गुरूर,गजेंद्र रावटे डौंडी ,माधव साहू डौंडी लोहारा सहित ईश्वर लाल बघेल, महेन्द्र कुमार देशमुख, मुन्ना लाल गौतम,आनंद दास गहरवार,इंद्र कुमार नागेश, ईश्वर लाल लेंडिया,खिलेश कुमार गंगासागर, कोमल देशमुख, उमेश कुमार साहू,विजय कुमार पटेल, झुमुक लाल चौरके,नितिन सोनबरसा,सोमन लाल नागवंशी,रवींद्र कुमार बरतिया,धनराज साहू,हेमलाल सहारे,धर्मेन्द्र कुमार श्रवण, संत राम चुरेन्द्र,उत्तम कुंजाम,जितेंद्र बघेल, बसंत कुमार सोरी,अभय कुमार साहू,हरीश कुमार साहू,महेन्द्र चौधरी, प्रद्युम्न कुमार हिरवानी,महेंद्र कुमार टांडिया,लीलाधर ठाकुर, योगेश कुमार नायक, श्रीमती आरती दुबे,लक्ष्मी गंजीर,बसंती पिकेश्वर,बी ठाकुर, मालती यादव, अनुसूइया यादव,अरूणा चुरेन्द्र, संजीता बघेल, एस राजपूत, जी साहू,अंबालिका कोठरिया,मुक्तानंद सोनी ,रिखी राम ध्रुव, जगत राम साहू,बृजमोहन मानिकपुरी,युवराज गंधर्व, अविनाश कुमार साहू,गौतम सिंह मानकर,संत राम चुरेन्द्र, राम सिंह ठाकुर सहित अन्य सभी पदाधिकारियो ने शपथ ली ।सभी पदाधिकारियो को प्रांतीय व जिला पदाधिकारियो ने बधाई व शुभकामनाये दी व प्रांतीय निर्देश पर कार्य करने सहित विभिन्न मांगो पर संघ की रणनीति की भी चर्चा की ।