चौथे चरण का अनिश्चित काॅलीन आंदोलन का तीसरा दिन जोश भरा रहा….DA एवं HRA के लिए भरी हुंकार

0
234

मुंगेली 24 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर अपने 02 सूत्रीय मांग देय तिथि से केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता को लेकर आज आंदोलन के तीसरे दिन जिले के कर्मचारी अधिकारी और जोश से भरे हुए कलेक्ट्रेट मुंगेली गेट के सामने आंदोलन पंडाल में भारी संख्या में उपस्थित रहे। , आंदोलन की शुरुआत राज्यगीत अरपा पैरी.. के साथ हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कल सायं चार बजे मशाल रैली का आयोजन किया जाना है । अतः फेडरेशन के साथियों को और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील जिला संयोजक के द्वारा किया गया। आज के आंदोलन को अपने जोशीले भाषणों से फेडरेशन के ऊर्जावान साथी,, बिन्दु भास्कर,,,विनोद सिंह राजपूत,, अरविंद पाण्डेय,,बलि दास टंडन,,व्ही एन वैष्णव,,विभा मसीह,,,चेतन मिश्रा,,उदय नारायण सिंह,,, वरूण कुमार वर्मा,,वाई पी परिहार,, राम खिलावन यादव,,, योगेश साहू,,, अनूप पांडेय,, राजेन्द्र यादव,, चक्रपाणि साहू,,, भगवान दास मानिकपुरी,,, सतीश वैष्णव,, अशोक कश्यप,,आषीश ठाकुर,,, दुर्गेश सोनी,, नारायण बंजारे,,आदि ,ने संबोधित किया।। आंदोलन पंडाल में जिला संयोजक डॉ रुपेश पाठक,, उपसंयोजक अवधेश शुक्ला,,महासचिव संतोष मिश्रा,, राम कृष्ण वैष्णव,,, नारायण भास्कर,, सहित लगभग 700 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।। आंदोलन का सफल संचालन मो उमर कुरैशी और अरविंद शर्मा के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.