कोरबा। 24 सितम्बर को शाम 6 बजे लायन्स क्लब छुरी /कटघोरा के तत्वाधान में श्रीमती रानू साहू कलेक्टर कोरबा के मुख्य आतिथ्य में, सास्कृतिक भवन कटघोरा में, कोरोना वारियर्स सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमे माध्यमिक शाला आमापाली में पदस्थ शिक्षक मुकुन्द उपाध्याय को कलेक्टर श्रीमती रानू साहू जी द्वारा कोरोना वारियर्स प्रमाण पत्र,व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,इस अवसर पर में कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू जी के अलावा कटघोरा SDMश्री पांडे जी,नगर पालिका अध्यक्ष श्री रतन मित्तल जी,लायन्स क्लब कटघोरा के अध्यक्ष श्री अजय धनोजिया जी,हरिभूमि कोरबा के ब्यूरोचीफ श्री राकेश श्रीवास्तव जी,कटघोरा/पाली विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय जी,पाली श्री लाल,मंडल संयोजक कटघोरा श्री अजय श्रीवास्तव जी,श्री सर्वेश सोनी जी,दिलकेश मधुकर जी,अनिल कौशिक जी के अलावा लायन्स क्लब कटघोरा के समस्त सदस्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर के हाथों सम्मानित होने पर मुकुन्द उपाध्याय को श्री भूपेंद्र राठोर, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक राकेश टण्डन,गौरव शर्मा श्रीमती मधूलिका दुबे के अलावा सैकड़ो शिक्षको ने बधाई दी हैं