शिक्षकीय सेवा के आधार पर क्रमोन्नति व पदोन्नत्ति की मांग को शासन तक पहुंचाने जिले में सेल्फी फ़ॉर पदोन्नत्ति- क्रमोन्नति अभियान का आगाज…सैकड़ो शिक्षक/शिक्षिकाओं ने CM से लगाई गुहार

0
380

शिक्षकीय सेवा के आधार पर क्रमोन्नति व पदोन्नत्ति की मांग को शासन तक पहुंचाने जिले में सेल्फी फ़ॉर पदोन्नत्ति- क्रमोन्नति अभियान का आगाज…सैकड़ो शिक्षक/शिक्षिकाओं ने CM से लगाई गुहार

5 साल की सेवा में पदोन्नति, 10 वर्ष की सेवा पर क्रमोन्नति का है नियम

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के 46 हजार पद है रिक्त*

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ,प्रदेश महासचिव संजय उपाध्याय,महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय पदाधिकारी मुंगेली श्रीमती नारायणी कश्यप, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई मुंगेली के जिलाध्यक्ष बलराज सिंह, संरक्षक अशोक मिश्रा ,विजय यादव, संयोजक उमेश कश्यप, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ,बलदाऊ साहू, पूनम सिंह राजपूत ,जिला सचिव पोषण साहू ,कोषाध्यक्ष सुनील वाधवानी, महामंत्री यशवंत साहू ,राम सिंह ठाकुर, निर्मल मानिकपुरी, महासचिव परदेशी यादव, गौकरण डिंडोले,रमेश जायसवाल तथा जिला पदाधिकारी वीरेंद्र ध्रुव रामेश्वर साहू ,विजेंद्र कश्यप, मोहिंदर सिंह वर्मा ,संतोष यादव ,खूबचंद सिंह क्षत्रिय, मोहित तिवारी ,मीडिया प्रभारी जिला राम यादव, बृजेश दीक्षित, संगठन सचिव नकुल साहू, रवि लहरी , शबीरुद्दिन शेख, इंद्रपाल राजपूत, जिला संगठन मंत्री रोहित ठाकुर, सुरेंद्र कश्यप, अनिल नामदेव ,मुनष राम साहू, रोशन मनहर ,प्रचार सचिव दिनेश ठाकुर ,नाथूराम ध्रुव, मनोज साहू ,कार्यालय सचिव कुलेश्वर शर्मा ,संयुक्त सचिव मंगल जांगड़े, परमानंद शर्मा अमित सोनी ,महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी सुषमा पांडेय,महिला प्र.पदाधिकारी सुनीता तंबोली,शशिप्रभा सोनी,मनोरंजना शुक्ला,श्यामारानी देवांगन,प्रतिमा पांडेय,कामिनी श्रीवास्तव, तथा ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली शिव कुमार चंद्राकर ,ब्लॉक पदाधिकारी मुंगेली उमेश साहू,चंद्रशेखर उपाध्याय,महेंद्र साहू,रामकुमार जायसवाल,राजेश गाबेल,नारायण प्रसाद शुक्ल,अजय ठाकुर,रमेश दास अनंत,मनोज कश्यप,अश्वनी कुलमित्रा,जिलाराम यादव,नवाब अली,ब्रजेश्वर मिश्रा,अंबिका कोशाले,ब्रजेश दीक्षित,अमिताभ शर्मा,दूधेश्वर साहू,अनिल जायसवाल,देवेन्द्र साहू,सुबोध भट्ट,मुकेश तिवारी,होनहार वैष्णव,क्षत्रपाल ध्रुव,नंदकिशोर वैष्णव,राजेश द्विवेदी,सतीश साहू,दशरथ कल्याण,संजय जायसवाल,राजेश यादव,गोकुल पटेल,महेश शर्मा,राकेश मिश्रा,प्रवीण साहू,दीपक गिरी गोस्वामी, चित्रकांत बरसरूवा,मुकेश एक्का,भैयाराम साहू,रामराज ध्रुव,रामकुमार सारथी,शंकर ध्रुव, गनपत शर्मा,रोहित सागर, जो तिष शर्मा, पुष्पकांत साहू,दीपचंद जायसवाल,स्वराथ कुलमित्र,अजय दिवाकर,मुरली चंद्राकर, शत्रुहन साहू,परमानंद शर्मा, अध्यक्ष लोरमी धनंजय सिंह राजपूत ,विश्वनाथ राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मुंगेली श्रीमती रीना श्रीनेत , प्रकोष्ठ पदाधिकारी सुधारानी शर्मा ,शोभा किरण शुक्ला, प्रभा वैष्णव, रानू सोनी, सुनीता तंबोली, रेणु क्लॉडियस, रत्ना गुप्ता, प्रीति शर्मा ,रूपरेखा शर्मा ने कहा है कि वेवेक्स मिट द्वारा छात्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की ऑनलाइन प्रांतीय बैठक में मांगो के निराकरण के लिए रणनीति तैयार की गई, जिसके तहत यह चर्चा की गई कि ग्रीष्मावकाश में भी पढ़ई तुंहर दुआर के तहत वर्चुवल क्लास लेने के लिए शासन की योजना को सम्पूर्णता प्रदान करने में लगे शिक्षकों की सेवा सुविधा पर विभाग मौन है।

शिक्षा विभाग को पूरे समर्पण से सेवा देने वाले शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति, क्रमोन्नति के विषय मे कैलेंडर बनाकर लाभ प्रदान करने की जिम्मेदारी विभाग की है, शिक्षक संवर्ग लगातार पदोन्नति, क्रमोन्नति की मांग कर रहे है, किन्तु विभागीय नियम, निर्देश व प्रक्रिया से शिक्षक इस लाभ से वंचित है।

प्रदेश शासन के अन्य विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है, शिक्षा विभाग में पदोन्नति के लिए ग्रीष्मावकाश सबसे उपयुक्त समय होता है।

शिक्षा विभाग में लगभग 46 हजार पद रिक्त है, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के 22 हजार, मिडिल प्रधान पाठक के 6 हजार, व्याख्याता के 10 हजार, शिक्षक के 08 हजार पद पदोन्नति हेतु रिक्त है, साथ ही प्राचार्य के पद की गणना शेष है, इसमे सबसे बड़ी बात यह है कि 22 हजार प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक का पद 14 वर्ष से रिक्त है।

शिक्षा विभाग में भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 में, पदोन्नति हेतु 5 वर्ष की सेवा अनुभव का प्रावधान किया गया है, एल बी संवर्ग के शिक्षको का शिक्षकीय सेवा अनुभव 22 वर्ष तक का है, अतः शिक्षकीय सेवा के आधार पर प्रदेश के हजारो रिक्त पदों की पूर्ति किया जावे। छत्तीसगढ़ शासन में शोषण की यह पराकाष्ठा ही है कि 22 वर्ष की शिक्षकीय सेवा के बाद भी हजारो एल बी संवर्ग के शिक्षक पदोन्नति/क्रमोन्नति से वंचित है।

वर्तमान में शिक्षा विभाग में 10 वर्ष की सेवा पश्चात क्रमोन्नति का प्रावधान है, सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में पदोन्नति से वंचित एल बी संवर्ग के शिक्षको को क्रमोन्नति देने का वादा किया है, अतः प्रथम नियुक्ति के आधार पर सेवाकाल की गणना कर 10 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षको को क्रमोन्नति दिया जावे।

शिक्षकीय सेवा के आधार पर एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति देने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल निर्णय लेना चाहिए, पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति की मांग व दर्द को शासन तक पहुंचाने प्रदेश के सभी शिक्षक सेल्फी फ़ॉर पदोन्नत्ति – क्रमोन्नति अभियान के तहत शिक्षकीय सेवा के आधार पर पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति का लाभ देने की मांग के समर्थन में अभियान चलाएंगे।

इस अभियान में पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति से वंचित सभी साथी सहभागी बनेंगे।

छगत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा व शिक्षको द्वारा अपने मांग को कागज में लिखकर अपने फोटो के साथ सेल्फी लेकर फोटो को सोशल मीडिया ( वाट्सअप, फेसबुक व ट्वीटर ) समाचार पत्र के माध्यम से अपनी आवाज पहुंचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.