बलरामपुर/रायपुर 13 सितंबर 2019। तबादले को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नही ले रहा है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह पर रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह ने तीखा हमला बोला है। यहां तक कि विधायक बृहस्पति सिंह ने मंत्री प्रेमसाय सिंह और उनके विभागों को बीजेपी ने हाईजैक कर रखा हैै बता दिया है।
बृहस्पति सिंह ने कहा
“शिक्षा और ट्रायबल विभाग को भाजपा नेताओं ने हाईजैक कर लिया है.. कांग्रेस के लोगों की सुनी ही नहीं जा रही है.. भाजपा के लोग सुची बना रहे हैं..भाजपा नेताओं के घर सुची बन रही है.. मंत्री और विभाग को बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है”
https://youtu.be/eksdo72TLtg