मुंगेली 16/17 जुलाई 2018।छ. ग. संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के तत्वधान में प्रांतीय अवहावन पर राज्य के समस्त 27 जिले के अनियमित कर्मचारी कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रारम्भ हो गई है। इसी क्रम में मुंगेली जिले के भी समस्त अनियमित कर्मचारियो द्वारा हड़ताल का आगाज किया गया।
इन संगठनों का आज समर्थन मिला छत्तीसगढ़ पेंशन कल्याण संघ जिला मुंगेली- अध्यक्ष श्री सईद खान, श्री डी डी मानिकपुरी सचिव डॉक्टर के डी पनिक। कोटवार संघ से अध्यक्ष संतोष मानिकपुरी का समर्थन प्राप्त हुआ।आज एवं कल मुंगेली जिले से प्रत्येक विभाग से 80 प्रतिशत साथी भारी वर्षा में अपनी नियमितीकरण के साथ 10:30 बजे से 5:15 तक डटे रहे, आज अल्प विराम कर पुनः 10 बजे 100 प्रतिशत सभी साथी कल उपस्थित होंगे। कल दोपहर 1 बजे अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।