रायपुर 18 फरवरी 2019। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। जारी स्थानांतरण आदेश में संयुक्त संचालक/जिला शिक्षा अधिकारी/प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है। विशेष रुप से जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव, कोरबा,कांकेर, बस्तर, बिलासपुर का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों का जो संयुक्त संचालक कार्यालय में पदस्थ रहे हैं उन्हें भी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।