दिल्ली 21 अगस्त 2018: आज केंद्र सरकार ने को कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं बिहार के मौजूदा गवर्नर सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर में अभी तक एन एन वोहरा राज्यपाल थे। वहां मौजूदा समय में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। इसी क्रम में सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा, सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर, गंगा प्रसाद सिक्किम, बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड, कप्तान सिंह सोलंकी त्रिपुरा के राज्यपाल और तथागत राय को मेघालय का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
देंखे कौन कहां के राज्यपाल बने?
राज्यपाल। राज्य
लालजी टंडन बिहार
सत्यपाल मलिक। जम्मू-कश्मीर
गंगा प्रसाद सिक्किम
सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा
बेबी रानी मौर्य। उत्तराखंड
तथागत रॉय मेघालय
कप्तान सिंह सोलंकी त्रिपुरा