3 वर्ष में पदोन्नति हेतु संशोधित राजपत्र प्रकाशित – टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत…..समय सारिणी के साथ आदेश जारी करे शासन – 15 फरवरी तक पदोन्नति प्रक्रिया हो पूरी

0
5119

रायपुर।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री महोदय, शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग , सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर पदोन्नति हेतु जारी संसोधित राजपत्र प्रकाशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वन टाइम रिलेक्सेशन के निर्णय का स्वागत किया है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में एल बी संवर्ग के लिए पदोन्नति में ( 5 वर्ष को शिथिल करते हुए 3 वर्ष ) वन टाइम रिलेक्सेशन देने का निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा लेने के बाद वित्त व विधि विभाग से विधिवत अनुमति पश्चात 31 दिसंबर 2021 को संशोधित राजपत्र जारी हो गया है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया है कि रायपुर संभाग में 5072, बिलासपुर संभाग में 4690, दुर्ग संभाग में 4269, बस्तर संभाग में 3648, सरगुजा संभाग में 4032 के करीब शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक नही है। प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के 22 हजार पद की पूर्ति किये जाने से राष्ट्रीय स्तर पर शाला के मानक ग्रेड अंक में सुधार होगा।

वर्तमान भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 में भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद 100% पदोन्नति से ही भरा जाना है, जिसमे सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की ही पदोन्नति होगी, क्योकि पूर्व के सहायक शिक्षक शेष नही है, जो है वे पात्र नही है या पदोन्नति में जाना नही चाहते है।

विभाग में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के 06 हजार, व्याख्याता के 10 हजार, शिक्षक के 08 हजार व प्राचार्य के लगभग 2800 पद रिक्त
प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक व व्याख्याता के हजारो पद पदोन्नति हेतु रिक्त है, अतः सरकार द्वारा पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन देने के निर्णय अनुसार समय सीमा तय कर शीघ्र पदोन्नति हेतु आदेश शासन द्वारा जारी किया जावे,,एल बी संवर्ग के शिक्षको की पदोन्नति 1998 से भी लंबित है, हजारो शिक्षक पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे है,,अतः पदोन्नति की प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूर्ण किया जावे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.