पदोन्नति के लिए शीघ्र होगा नोटिफिकेशन जारी……पदोन्नति से 30 हजार, क्रमोन्नति से 48 हजार सहायक शिक्षकों को मिलेगा उच्च वर्ग शिक्षक का वेतन……. क्रमोन्नति के लिए भी वन टाइम रिलेक्सेशन की मांग……..

0
7864

 रायपुर 10 दिसम्बर 2021। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि पदोन्नति में वन टाइम रिलेक्सेशन देने के निर्णय पर हम मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते है,,पदोन्नति व क्रमोन्नति से ही सहायक शिक्षको को उच्च वर्ग शिक्षक का वेतनमान 9300 – 4200 मिलेगा और इससे ही वेतन विसंगति दूर होगा।

शिक्षा विभाग के भर्ती नियम में 5 वर्ष पूर्ण होने के बाद पदोन्नति का प्रावधान है, शिक्षा विभाग ने तय किया था 2018 से 5 वर्ष,,इसीलिए वर्तमान में ई/टी संवर्ग का प्रमोशन हुआ और एल बी संवर्ग का नही हुआ। अब सरकार के निर्णय से 22 हजार प्रधान पाठक व 8 हजार शिक्षक कुल 30 हजार पदों पर सहायक शिक्षको को पदोन्नति मिलेगी जिन्हें उच्च वर्ग शिक्षक का वेतनमान मिलेगा।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के अगुवाई में देवनाथ साहू, मनोज सनाढ्य, विनोद सिन्हा, आयुष पिल्ले, सुखनंदन साहू, डॉ भूषण चंद्राकर, डॉ आशीष नायक, डॉ धनेश्वर प्रसाद, डॉ गोपेश तिवारी, डॉ डिगेश कुमार के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह जी को मांगपत्र देकर चर्चा किया जिसमें उन्हें बताया गया कि जिन्हें पदोन्नति नही मिलती उन्ही के लिए क्रमोन्नति का नियम होता है, परन्तु क्रमोन्नति के लिए अभी शिक्षा विभाग में 10 वर्ष की सेवा अवधि है, जबकि एल बी संवर्ग को अनुभव इससे भी ज्यादा है, इस स्थिति के आधार पर एक बार फिर वन टाइम रिलेक्सेशन क्रमोन्नति के लिए आवश्यक है, क्रमोन्नति में रिलेक्सेशन मिलते ही पदोन्नति से शेष कुल 48 हजार सहायक शिक्षको को उच्च वर्ग शिक्षक का वेतनमान मिलेगा। सहायक शिक्षको की वास्तविक संख्या करीब 78 हजार ही है और 78 हजार को उच्च वर्ग शिक्षक का 9300 – 4200 वेतनमान मिल जाएगा।

पदोन्नति के लिए वन टाइम रिलेक्सेशन ही क्रमोन्नति के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। आगे सरकार 48 हजार सहायक शिक्षक संख्या के वित्तीय भार पर गणना कर अपने जनघोषणा पत्र के वादा पूरा करे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि एसोसिएशन का पहला मांग क्रमोन्नति ही है और क्रमोन्नति के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने सभी तथ्य व तर्क प्रस्तुत किया है, जिसमे रिलेक्सेशन भी शामिल है जिसे आगामी समय मे शीघ्र प्राप्त करेंगे। जिनको भी पदोन्नति मिल रही है उनका हमे स्वागत करना चाहिये और क्रमोन्नति के लिए आगे बढ़ना चाहिए। पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग भी सचिव से किया गया, जिसमे उन्होंने कहा शीघ्र नोटिफिकेशन जारी करेंगे।

25 वर्ष से व्याख्याता संवर्ग में सेवारत होने के बाद व्याख्याता एल बी संवर्ग को साजिशन पदोन्नति से दूर रखा गया है, पूर्व में 1998 से 2018 तक इनका पदोन्नति का प्रावधान ही नही था, अब जब प्रावधान बना तो साजिशन प्राचार्य पद को भी वन टाइम रिलेक्सेशन में शामिल नही किया गया है,,अतः शिक्षा विभाग वन टाइम रिलेक्सेशन के निर्णय को कक्षा 1 से 12 वी तक समग्रता से लागू करते हुए व्याख्याता एल बी संवर्ग को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति हेतु रिलेक्सेशन देकर सभी संवर्ग के लिए विभागीय आदेश जारी करे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.