सयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ने राज्य सरकार से शिक्षकों/कर्मचारियों की एक जुलाई 2019 से लंबित 5% एवं एक जनवरी 2020 से 4% को मिलाकर कुल 9% मंहगाई भत्ता बढ़ाने की माँग किया है।ज्ञातव्य हो कि छग के कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता दिया जाता है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 4% बढ़कर 21% कर दिया है, जबकि राज्य के कर्मचारियों को अभी केवल 12% मंहगाई भत्ता ही दिया जा रहा है। इस प्रकार राज्य के कर्मचारी मंहगाई भत्ते में केंद्रीय कर्मचारियों से अभी 9% पीछे हैं।