षणयंत्र से प्राचार्य पद वन टाइम रिलेक्सेशन से बाहर…….एल बी संवर्ग के व्याख्याता है आक्रोशित – बना रहे है रणनीति….मुख्यमंत्री है उदार पर अधिकारियों ने किया वंचित…..लामबंद हो रहे है एल बी संवर्ग के व्याख्याता

0
822

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि प्राचार्य पद के लिए वन टाइम रिलेक्सेशन का नियम जानबूझकर जिम्मेदार अधिकारियों ने नही बनाया,,एल बी संवर्ग को विभाग के कर्णधार अधिकारी अधिकार देना ही नही चाहते,,,पूर्व में भी शाला प्रभार व दायित्व से वंचित किया गया है।

शिक्षा विभाग के भर्ती व पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 में स्कूली शिक्षा कक्षा 1 से 12 तक मैदानी क्षेत्र में है, जिसमे व्याख्याता, प्रधान पाठक मिडिल, शिक्षक व प्रधान पाठक प्रायमरी के पद पर पदोन्नति हेतु 5 वर्ष के अनुभव को एक बार के लिए 3 वर्ष किया गया है,,,आखिर प्राचार्य पद को छूट में शामिल नही करना षणयंत्र का हिस्सा ही है,,इससे एल बी संवर्ग के व्याख्याता भारी आक्रोशित है।

1995 व 1998 व निरन्तर नियुक्त एल बी संवर्ग के व्याख्याता के लिए पहले तो पदोन्नति नियम ही नही था, और जब नियम बना तो प्राचार्य पद में एल बी संवर्ग की पदोन्नति रोकने में आमादा शिक्षा विभाग ने प्राचार्य पद को रिलेक्सेशन में शामिल ही नही किया,,मुख्यमंत्री ने उदारता पूर्वक कैबिनेट में 5 वर्ष को 3 वर्ष रिलेक्सेशन करने का निर्णय लिया, किन्तु अधिकारियों ने प्राचार्य पद को शामिल न कर मुख्यमंत्री के भावना के विपरीत निर्णय करा दिया,,इससे हजारो एल बी संवर्ग के व्याख्याता बिना पदोन्नति के रिटायर हो रहे है।

प्राचार्य पद को फीडिंग कैडर में शामिल नही किया गया है, साथ ही गुपचुप तरीके से ई संवर्ग के ब्याख्याताओ को लाभ देने के उद्देश्य से एल बी संवर्ग को ई /टी संवर्ग में लाने के लिए नियम बनाने का प्रयास किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में ई/ टी संवर्ग व ई / टी एल बी संवर्ग के शिक्षकों से पदोन्नति के पदों की पूर्ति के लिए पृथक पृथक पद का रेशियो तय किया गया है। एल बी संवर्ग को समाप्त कर शिक्षा विभाग एल बी संवर्ग को कनिष्ठ बनाते हुए पदोन्नति रेशियो को समाप्त कर एल बी संवर्ग को पदोन्नति से वंचित करने की तैयारी में है जिसे स्वीकार नही किया जाएगा।

प्राचार्य पद के लिए वन टाइम रिलेक्सेशन का शीघ्र निर्णय नही लिया गया तो एल बी संवर्ग के व्याख्याताओ के साथ अन्याय होगा इसका टीचर्स एसोसिएशन सड़क पर विरोध करेगा,,एल बी संवर्ग के व्याख्याता अब लामबंद हो रहे है, शीघ्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.