श्रीमती मनीषा दुबे ने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का लिया आजीवन सदस्यता…
श्रीमती मनीषा दुबे, छ ग टीचर्स एसोसिएशन रायगढ़ की होंगी 4थी आजीवन सदस्य…
रायगढ़। प्रदेश/जिला संगठन एवं बिनेश भगत,श्रीमती सपना दुबे, श्रीमती गायत्री ठाकुर से प्रेरित होकर स्वतंत्रता दिवस,एवं “अपने जीवन साथी श्री महेंद्र दुबे जी के जन्मदिन को आजीवन सदस्यता दिवस के रूप में मनाकर” समर्पित रूप से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य के रूप में कार्य करने की इच्छा जाहिर किया।
रायगढ़:- छ ग टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश,संभाग,जिला,ब्लॉक से मुख्यमंत्री के नाम अपने मांग पत्र ज्ञापन के साथ ही साथ संघ का सदस्यता अभियान भी जारी है। इसी तारतम्य में रायगढ़ जिला टीम ने जिला के समस्त शिक्षको से अपील किया है कि आप सभी अपने मातृ संगठन जिसके मुखिया संजय शर्मा जी है, छ ग टीचर्स एसोसिएशन से आकर जुड़े और मिलकर शिक्षक हित मे कार्य करने आह्वान भी किया गया है।
रायगढ़ ब्लॉक सदस्यता अभियान को चार-चांद तब लगा जब संघ के योद्धा क्रमशः बिनेश भगत,श्रीमती सपना दुबे,श्रीमती गायत्री ठाकुर से प्रेरित होकर श्रीमती मनीषा दुबे व्याख्याता शास.उ.मा.विद्यालय जामगांव ने स्वस्फूर्त होकर छ ग टीचर्स एसोसिएशन का आजीवन सदस्य लेकर संघ पर विश्वास व्यक्त किया साथ ही साथ उन्होंने जिलाध्यक्ष नेतराम साहू,जिला सचिव नोहर सिंह सिदार,एवं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल के कार्यो की प्रशंसा करते हुए संघ परिवार का स्वयं को आजीवन सदस्य के रूप में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर किया।
आजीवन सदस्यता ग्रहण कराने के अवसर पर श्रीमती सपना दुबे प्रदेश सह सचिव,बिनेश भगत प्रदेश संगठन सह सचिव,नेतराम साहू जिलाध्यक्ष, नोहर सिंह सिदार जिला सचिव,संतोष पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रायगढ़, श्री महेंद्र दुबे जी, बिटिया मृगंका दुबे,व रिचा भगत उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस,आजीवन सदस्यता दिवस, जन्मदिन मनाया।
उक्ताशय की जानकारी शिक्षक संघ हित में बिनेश भगत प्रदेश संगठन सह सचिव ने जारी किया है।