रायपुर। शिक्षा विभाग का एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 16 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा समस्त संयुक्त संचालक संभागीय शिक्षा कार्यालय एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर बैठक की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें न्यायालयीन अवमानना प्रकरणों की जानकारी, सीधी भर्ती के अंतर्गत अद्यतन स्थिति पर चर्चा, अंग्रेजी माध्यम की शाला प्रारंभ करने पर चर्चा, संविलियन हेतु शेष शिक्षक पंचायत, नगरीय निकाय की संख्यात्मक जानकारी, साइकिल वितरण की अद्यतन स्थिति, अप्रैल से प्रारंभ किए जाने वाले उपचारात्मक शिक्षण योजना की जानकारी, जनवरी 2020 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन की जानकारी, विभिन्न नामों से शिक्षा सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों की जानकारी के विषय में बैठक में चर्चा किया जाएगा।