लैलूंन भारद्वाज NOPRUF के प्रदेश संयोजक नियुक्त

0
668

 

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत जी ने क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलूंन भारद्वाज को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा व प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा ने लैलूंन भारद्वाज को प्रदेश संयोजक नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा और मजबूत होगा तथा रणनीति के तहत संघर्ष को नया आयाम मिलेगा जो कि पुरानी पेंशन बहाली में सहायक साबित होगा।

NOPRUF छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष से प्रदेश संयोजक के समान भूमिका में काम करने हेतु अपील किया गया है, आने वाले समय मे जनघोषणपत्र में किये गए वादा अनुसार छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली हेतु रणनीति बनाकर मोर्चा की गतिविधि को तेज किया जाएगा।

देश के अलग अलग प्रांत में ऊर्जावान साथियों को जोड़ कर पुरानी पेंशन की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा को निरंतर मजबूती प्रदान कर कर्मठ, अनुभवी, योग्य एनपीएस कर्मचारियों को जिम्मेदारी देकर बेहतर रणनीति के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी रावत यह कार्य कर रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के एनपीएस कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष के लिए लामबंद हो रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.