Home छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए 56 शिक्षकों का चयन….स्कूल शिक्षा...

राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए 56 शिक्षकों का चयन….स्कूल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा…देखें पूरी सूची

0
1170

रायपुर, 05 सितंबर 2021।राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित  राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 में चयनित 56 शिक्षकों के नामों की घोषणा की।

इन शिक्षकों में सुश्री नंदिनी प्रभा बाजपेई प्रधान अध्यापक जिला कांकेर, श्री राप्रसाद नेताम व्याख्याता कांकेर, श्री मनोज कुमार बागड़े प्राचार्य नारायणपुर, श्रीमती रंजीता नाग सहायक शिक्षक एल.बी. नारायणपुर, श्रीमती पूर्णिमा सरोज व्याख्याता जगदलपुर, श्रीमती माधुरी कुशवाहा व्याख्याता जगदलपुर, श्रीमती टी. विजय लक्ष्मी व्याख्याता दंतेवाड़ा, राकेश कुमार मिश्र व्याख्याता दंतेवाड़ा, श्रीमती मधु तिवारी सहायक शिक्षक एल.बी. कोण्डागांव, श्री राजेश पांडेय व्याख्याता कोण्डागांव, श्री लम्बाड़ी धनंजय व्याख्याता बीजापुर, मोहन लाल निषाद व्याख्याता एल.बी. बीजापुर, श्री भूपेश्वरनाथ योगी व्याख्याता एल.बी. बालोद, श्री रघुनंदन गंगबोईर व्याख्याता एल.बी. बालोद, श्री बसंत कुमार यादव व्याख्याता एल.बी. राजनांदगांव, श्रीमती इंदिरा चंद्रवंशी शिक्षक एल.बी. राजनांदगांव, श्रीमती प्रज्ञा सिंह शिक्षक दुर्ग, श्रीमती रश्मि नामदेव शिक्षक दुर्ग, श्री तुलसराम चंद्राकर व्याख्याता कबीरधाम, श्री मनहरण लाल तुर्केले व्याख्याता कबीरधाम, श्री विकेंश कुमार यादव व्याख्याता एल.बी. बेमेतरा, श्री आनंद कुमार ताम्रकार शिक्षक एल.बी. बेमेतरा, श्री भोजराज प्रधान सहायक शिक्षक महासमुंद, श्री खेमराज साहू उ.व.शि.एल.बी. महासमुंद, श्री कमलकिशोर ताम्रकर शिक्षक गरियाबंद, श्री भागचंद चतुर्वेदी सहायक शिक्षक एल.बी. गरियाबंद, डॉ. मीना शर्मा व्याख्याता रायपुर, श्री सुनील नायक व्याख्याता रायपुर, श्रीमती मंजूषा साहू व्याख्याता धमतरी, श्री छगन लाल साहू सहायक शिक्षक एल.बी. धमतरी, श्री महेत्तर लाल देवांगन सहायक शिक्षक एल.बी. बलौदाबाजार, श्री जान्तीलाल कुर्रे प्रधान पाठक बलौदाबाजार तथा श्री कुंज किशोर व्याख्याता एल.बी. जांजगीर-चांपा शामिल हैं।
इसी प्रकार वर्ष 2021 राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए श्रीमती अर्चना शर्मा सहायक शिक्षक एल.बी. जांजगीर-चांपा, श्रीमती स्वाती पांडेय शिक्षक एल.बी. मुंगेली, श्री भरत लाल साहू सहायक शिक्षक एल.बी. मुंगेली, श्री आशिष रंगारी प्रधान पाठक रायगढ़, श्रीमती रश्मि वर्मा व्याख्याता रायगढ़, श्रीमती ज्योति पांडेय सहायक शिक्षक एल.बी. बिलासपुर, श्री बलदाऊ सिंह कश्यप सहायक शिक्षक एल.बी. बिलासपुर, श्री जगदीश आदिले सहायक शिक्षक एल.बी. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, श्री गोपाल दास गुप्ता प्राचार्य गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, श्री नोहर चंद्रा सहायक शिक्षक एल.बी. कोरबा, श्री बीरभद्र सिंह पैकरा प्राचार्य कोरबा, श्रीमती प्रतिभा यादव शिक्षक एल.बी. सक्ती, श्री पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप सहायक शिक्षक एल.बी. सक्ती, श्री सुभाषचंद्र वर्मा व्याख्यातय जशपुर, श्री डमरूधर स्वर्णकार व्याख्याता एल.बी. जशपुर, श्री चेतनारायण कश्यप व्याख्याता एल.बी. कोरिया, श्रीमती वीरांगना श्रीवास्तव शिक्षक एल.बी. कोरिया, श्रीमती मीना राजवाड़े सहायक शिक्षक एल.बी. सूरजपुर, श्री मेराजुद्दीन खान प्रधान पाठक सूरजपुर, श्रीमती अनिता तिवारी शिक्षक एल.बी. सरगुजा, श्रीमती दीपलता देशमुख व्याख्याता सरगुजा, श्री अरबिन्द कुमार गुप्ता व्याख्याता एल.बी. बलरामपुर तथा श्री यूधन प्रसाद जायसवाल व्याख्याता एल.बी. बलरामपुर का चयन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!