कोरबा। माध्यमिक शाला आमापाली संकुल तिलकेजा ब्लॉक कोरबा के नवाचारी शिक्षक मुकुन्द केशव उपाध्याय जिनको अलग अलग सामाजिक सास्कृतिक शासकीय मंचो द्वारा अनेको बार सम्मानित किया जा चुका हैं ,जिनको सत्र 2021 में राज्योउत्सव के अवसर पर संसदीय सचिव महोदय जी, कलेक्टर कोरबा श्रीमती रानू साहू जी जिलाशिक्षा अधिकारी श्री गोवर्धन भारद्वाज जी द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है ,5 सितम्बर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कार हेतु चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा की जाती है इसी क्रम में इसकी घोषणा की गई जिसमें राज्य स्तरीय सर्वोच्च शिक्षक सम्मान महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके जी, मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की उपस्थिति में शिक्षामंत्री माननीय प्रेमसाय टेकाम जी द्वारा चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई जिसमें कोरबा जिले से मुकुन्द उपाध्याय,गोकुल मार्बल का नाम भी हैं ,
श्री उपाध्याय का चयन होने पर राष्ट्रपति पुरूस्कृत प्राचार्या श्रीमती फरहाना अली,राज्यपाल पुरूस्कृत शिक्षक श्री सर्वेश सोनी,श्री राकेश टण्डन,श्री गौरव शर्मा,श्री कामत जायसवाल,श्री नोहर चन्द्रा,श्रीमती गीता देवी हिमधर,डाइट व्याख्यता श्री अरविंद शर्मा,मधूलिका दुबे,भूपेंद्र राठोर,अजय श्रीवास्तव,छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन जिला कोरबा एवम प्रदेशभर के बहुत से कर्मचारी अधिकारियो ने बधाई दिये हैं।