मोदी -2 में मंत्रियों को हुआ विभागों का बंटवारा…अमित शाह बने गृहमंत्री तो राजनाथ को मिला रक्षा मंत्रालय

0
634

मोदी सरकार में मंत्रियों का ऐलान हो चुका है. अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है. वहीं राजनाथ सिंह अब रक्षा मंत्री होंगे. स्मृति ईरानी को बाल विकास मंत्रालय, गडकरी को सड़क परिवहन, नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री, पीयूष गोयल रेल मंत्री बने हैं.

उत्तराखंड के हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को एचआरडी मिनिस्ट्री सौंपी गई है.बनाया जा सकता है. मेनका संसद के निचले सदन में आठवीं बार सांसद चुनकर आई हैं और सबसे सीनियर भी हैं. वो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली राजग सरकार में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री थीं. अब ये देखना है कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए वह बीजेपी की पसंद बनती हैं या नहीं

 

1. राज नाथ सिंह रक्षा मंत्री.
2. अमित शाह गृह मामलों के मंत्री.
3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री; और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री.
4. डी.वी. सदानंद गौड़ा रसायन और उर्वरक मंत्री.

5. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री; और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री.
6. रामविलास पासवान उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री.
7. नरेंद्र सिंह तोमर कृषि और किसान कल्याण मंत्री; ग्रामीण विकास मंत्री; और पंचायती राज मंत्री.
8. रविशंकर प्रसाद कानून और न्याय मंत्री; संचार मंत्री; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री.
9. हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री.
10. थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री.
11. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री.
12. रमेश पोखरियाल निशंक, मानव संसाधन विकास मंत्री
13. अर्जुन मुंडा जनजातीय मामलों के मंत्री.
14. स्मृति जुबिन ईरानी महिला और बाल विकास मंत्री; और कपड़ा मंत्री.
15. डॉ. हर्षवर्धन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री; और पृथ्वी विज्ञान मंत्री.
16 प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; और सूचना और प्रसारण मंत्री.
17. पीयूष गोयल रेल मंत्री; और वाणिज्य और उद्योग मंत्री.
18. धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री; और इस्पात मंत्री.
19. मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री.
20. प्रहलाद जोशी संसदीय मामलों के मंत्री; कोयला मंत्री; और खान मंत्री.
21. महेंद्र नाथ पांडे कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री.
22. अरविंद गणपत सावंत भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री.
23. गिरिराज सिंह पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री.
24. गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.