रायपुर 7 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ऐलान किया है कि कर्मचारियों को उनके वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ जनवरी 2021 से ही दिया जाएगा। ज्ञात हो कि कल जांजगीर जिले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि अभी वेतन वृद्वि के लाभ के लिए कर्मचारियों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। इस विषय का समाचार आज मीडिया में प्रकाशित होने के बाद कर्मचारियों में निराशा देखी जा रही थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शायद मेरी बातों को समझने में कुछ त्रुटि हो गई है मैंने संविलियन हुए शिक्षकों के वेतन विसंगति के मामले में अपना राय दिया था। CM ने आज स्पष्ट किया कि प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ जनवरी 2021 से ही प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पर पहले ही कैबिनेट में निर्णय लिया जा चुका है इस तरह से तमाम अटकलों पर विराम लग गया और कर्मचारियों को उनके वेतन वृद्धि का लाभ जनवरी 2021 से ही सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा।
- Advertisement -