रायपुर 10 दिसंबर 2023।
छत्तीसगढ़ में नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इसकी घोषणा कर दी है। आज राजधानी रायपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाई ठाकरे परिसर में विधायकों के साथ बैठक के बाद इसका ऐलान किया गया है ।आज सुबह 12:00 बजे से विधायक दल की मीटिंग रखी गई थी। भाजपा ने यहां चुनाव से पहले किसी को CM के चेहरे के रूप में पेश नहीं किया था पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा गया था। अब पार्टी ने इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगा दी है।
विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले है राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और वह इस समुदाय का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।
Home ब्रेकिंग न्यूज़ बिग ब्रेकिंग….छत्तीसगढ़ के नए सीएम का ऐलान… विष्णुदेव साय होंगे मुख्यमंत्री….विधायक दल...