बिग ब्रेकिंग:लंबित 14% मंहगाई भत्ता के लिए संघर्ष मोर्चा में होगा आंदोलन….कई संघ ने बैठक कर लिया निर्णय

0
3402

रायपुर 27 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रालय, संचालनालय एवं समस्त कार्यालयीन कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षको के संयुक्त फोरम द्वारा मंहगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा का बैठक स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश संचालक की समान भूमिका में कार्य करेंगे।

बैठक में सभी संघ को आमंत्रित किया गया था, उपस्थित संघ के प्रदेश अध्यक्षों ने एकमतेन कहा कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी, अधिकारियों को मात्र 17 प्रतिशत दिया जा रहा है जबकि केंद्र व अन्य राज्यों में 31 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी, अधिकारियों पर मंहगाई का भार बहुत अधिक है, जिसके कारण प्रदेश भर के कर्मचारी , अधिकारी मंहगाई भत्ता व HRA की मांग को लेकर संघर्ष करने को मजबूर है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 मार्च को लंबित 14% मंहगाई भत्ता व सातवां वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने मुख्यमंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन व मुख्यसचिव छत्तीसगढ़ को मंत्रालय में 2 सूत्रीय ज्ञापन सूचना दी जाएगी।

प्रत्येक जिला मुख्यालय में 6 मार्च को मंहगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमे सभी संघ के पदाधिकारियों को बुलाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पेंशनरो की निम्नलिखित दो सूत्रीय मांग रखते हुए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया जिसमें – लंबित 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) को एरियर सहित तत्काल प्रदान किया जावे तथा गृह भाड़ा भत्ता (HRA) को सातवें वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित किया जावे।

उक्त मांग पर शासन स्तर से शीघ्र आदेश नही होने पर राज्य के समस्त कर्मचारी, अधिकारी अपने मांग के समर्थन में शासन के ध्यानाकर्षण हेतु निम्नलिखित चरणों मे आंदोलन करेंगे –

पहले चरण में 7 मार्च को 2022 को सभी जिला/ तहसील/ब्लाक मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर/ तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।

दूसरे चरण में 11 मार्च 2022 को राजधानी रायपुर में धरना देकर पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।

तीसरे चरण मे दिनांक 11 अप्रैल से दिनांक 13 अप्रैल तक प्रदेश के समस्त कर्मचारी, अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर प्रदेश/ जिला / ब्लाक मुख्यालयों में निश्चित कालीन आंदोलन करेंगे।

तीनों चरण उपरांत मांग पुरा नही होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से अनिल शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, संजय शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, महेंद्र सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, रोहित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक संघ, ओपी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष संचालयीन कर्मचारी संघ, कमलेश सिंह राजपूत छत्तीसगढ़ पटवारी संघ, करण सिंह अटरिया प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ, विकास सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नवीन शिक्षक संघ, संजय तिवारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ, गोकुल प्रसाद सरकार प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासकीय चिकित्सक संघ, सुरेश कुमार दास अध्यक्ष जीडीए, मनोज सनाढ्य, बसंत चतुर्वेदी, देवनाथ साहू, गंगेश्वर सिंह उईके, आयुष पिल्ले, योगेश सिंह ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा, जितेंद्र दास, राजेश वरकड़े, सुनील यादव, जयंत यादव, बसंत कंदेला, श्यामलता साहू, रवि आनंद, एसएस साहू, शिव कुमार पांडेय शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.