प्राचार्य पदोन्नति हेतु सी आर व चल अचल संपत्ति की जानकारी शीघ्र मंगाया जाएगा…टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया…एल बी सहित सभी संवर्ग से होगी पदोन्नति – डीपीआई में प्रक्रिया है जारी

0
614

 रायपुर 19 जून 2023। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौपकर तथा डीपीआई डॉ सुनील जैन, अपर संचालक प्रणव सिंह, लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकत करके व्याख्याता (एल बी संवर्ग ) को प्राचार्य पद में पदोन्नति करने सी आर व चल अचल संपत्ति की जानकारी मंगाने का मांग किया है।

सौपे गए ज्ञापन में मांग किया गया है कि 5 कलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके एल बी संवर्ग के व्याख्याताओ का 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी किया गया है।

व्याख्याता (एल बी संवर्ग ) को प्राचार्य पद में पदोन्नति करने सी आर व चल अचल संपत्ति की जानकारी मंगाने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए एल बी संवर्ग व्याख्याता, नियमित व्याख्याता व प्रधान पाठक संवर्ग से 5 मार्च 2019 स्कूल शिक्षा विभाग (भर्ती एवं पदोन्नति नियम ) के राजपत्र में प्रावधान अनुसार तय रेशियों में पदोन्नति की कार्यवाही किया जावे।

ज्ञात हो 30 जून को एल बी संवर्ग के व्याख्याता की सेवा अवधि 5 वर्ष पूर्ण होगी, जिसके बाद नियमानुसार पदोन्नति हेतु पद संख्या व संरचना तय कर पीएससी को भेजने के बाद डीपीसी किया जाएगा।

संचालक व अपर संचालक लोक शिक्षण ने मांगपत्र पर चर्चा करते हुए कहा है कि शीघ्र ही सी आर व चल अचल संपत्ति की जानकारी मंगाया जाएगा, इसमे पदोन्नत होने वाले व्याख्याता, व्याख्याता एल बी व प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला शीघ्र जानकारी देंवे।

ज्ञापन सौपने वाले प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, विनोद गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, रायपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, धमतरी जिलाध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकर, रमेश यादव, कोमेश साहू, शेखर प्रसाद साव, डॉ सी एल साहू, वकील मिर्जा, अमित शर्मा, विजय धुर्वे, सुशील साहू, शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.