नवपदस्थ कलेक्टर महासमुंद से टीचर्स एसोसिएशन ने किया सौजन्य भेंट

0
502

छ ग टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुन्द ने जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी की अगुवाई तथा प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान महासचिव शोभा सिंहदेव संगठन मंत्री पूर्णानंद मिश्रा प्रचार मंत्री केशव राम साहू ब्लॉक अध्यक्ष महासमुन्द राजेश साहू बागबाहरा विनोद यादव पिथौरा महेंद्र चौधरी जिला पदाधिकारी नंद कुमार साहू,विजय प्रधान पुष्पलता भार्गव
लालजी साहू,प्रदीप वर्मा,विकास साहू जगदीश सिन्हा मोहन साहू कौशल साहू कौशल चन्द्राकर मनीष अवसरिया देवेंद्र चन्द्राकर खिलावन वर्मा सालिकराम साहू के प्रतिनिधि मंडल ने नवपदस्थ कलेक्टर जिला महासमुंद श्रीमान कार्तिकेया गोयल से सौजन्य भेंठ किया।एसोसिएशन ने नवपदस्थ कलेक्टर महासमुंद का स्वागत करते हुए उनके द्वारा संज्ञान में लिए गए विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। जिलाधीश महासमुंद ने चर्चा के दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर फोकस करते हुए संघ प्रतिनिधियों से समय पर वेतन मिलने की स्थिति,सेवा पुस्तिका अपडेशन की स्थिति तथा “पढई तुहर द्वार” कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। जिला कलेक्टर महासमुंद श्री कार्तिकेया गोयल ने तत्काल मुख्य कार्यपालन अधिकारीजिला पंचायत महासमुंद डॉ रवि मित्तल से लॉक डाउन की समाप्ति पश्चात स्थिति सामान्य होने पर अवकाशों में तीन चार संकुलों को मिलाकर “सेवा पुस्तिका अपडेशन विशेष शिविर”लगवाकर सेवा पुस्तिकाओ को अपडेट करवाने की बात कही।उन्होंने कहा कि सेवा पुस्तिका अपडेट रहने से पदोन्नति,समयमान,क्रमोन्नत वेतनमान निर्धारण के समय किसी भी कर्मचारी को परेशानी का सामना करना नही पड़ता है। संघ ने जिला के मुखिया द्वारा समस्याओ पर संज्ञान लेकर त्वरित निराकरण के निर्देश देने पर खुशी जाहिर किया है।
उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.