सुकमा 22 मार्च 2020 मुठभेड़ के बाद लापता हुए 17 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उनसे हथियार भी लूट लिए गये हैं। जवानों की तलाश में संयुक्त टीम भेजी गई थी। कल हुए मुठभेड़ के बाद जवान लापता हो गये थे। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी ने की है। इस हमले में डीआरजी के कुछ जवान भी घायल हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ईलाज जारी है।बताया जा रहा है कि जवानों को इस मुठभेड़ में बड़ा नुकसान हुआ है। 12 AK-47 सहित कुल 15 हथियार और एक UBGL को नक्सली लूटकर फरार हो गये। डीआजी और आर्मी टीम के सबसे ज्यादा हथियार लूटे गये हैं।