भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे में 8 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए। इसके जबाव में ऑस्ट्रेलियाई टीम 242 रन ही बना सकी। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे और उसके हाथ में दो विकेट थे। विजय शंकर ने पहली गेंद पर मार्क्स स्टोइनिस को एलबीडब्ल्यू किया। उसके बाद तीसरी गेंद पर जम्पा को बोल्ड कर दिया। भारतीय टीम की वनडे में यह 500वीं जीत है। वह 500 मैच जीतने वाला दूसरा देश बन गया।