छ ग सहायक फेडररेशन 21 फरवरी को प्रदेश के समस्त 90 विधायको के द्वार जाएगा….एक सप्ताह के अंदर मांग पर विचार नही हुआ तो फेडरेशन करेगा विधान सभा का घेराव….देखिए कौन पदाधिकारी को  क्या मिली हैै जिम्मेदारी

0
2647

 

रायपुर। छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने प्रदेश पदाधिकारियो को दी बड़ी जवाब दारी देखिए कौन पदाधिकारी कहा सौपेगा मांग पत्र
सरगुजा में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में साथी राज्य के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव बाबा जी को ज्ञापन देगे।
रायगढ़ में प्रदेश महासचिव दिलीप पटेल के नेतृत्व में समस्त साथीगण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी को मांग पत्र सोपेंगे।
राजधानी रायपुर में शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम को प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा व प्रदेश महामंत्री छोटे लाल साहू व समस्त साथी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मांग पत्र सोपेंगे।
महासमुन्द में ईस्वर चन्द्राकर व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श प्रदेश विधिक सलाहकार बी पी मेश्राम अपने समस्त साथियो के साथ मिलकर संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर को मांग पत्र सौपेंगे।
बागबाहरा में प्रदेश महामंत्री आदित्य गौरव साहू व ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बघेल तुलसी पटेल के नेतृत्व में संसदीय सचिव शिक्षा विभाग द्वारिकाधीश यादव जी को मांग पत्र सौपेंगे।
काग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बलराम यादव की अगुवाई में मांग पत्र सोपा जाएगा इस दौरान बड़ी संख्या में साथीगण मौजूद रहेंगे।
पाटन में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को प्रदेश सचिव सुखनंदन यादव व दुर्ग के अध्यक्ष कृष्ना वर्मा के नेतत्व में मांग पत्र सौपा जाएगा।
बिलासपुर में विधायक पांडेय जी को प्रदेश पदाधिकारी रणजीत बनर्जी व अस्वनी कुर्रे के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा जाएगा
प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने जारी बयान में कहा कि अगर मांग पत्र में आवश्यक पहल नही हुई तो फेडरेशन आगामी कदम विधानसभा का घेराव के रूप में करेगा जिसमे प्रदेश भर के सहायक शिक्षको के साथ एक बड़ा आंदोलन कर फेडरेशन अपनी मांग को सरकार तक पहुचाने का प्रयास करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.