छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बिलासपुर द्वारा चलाया गया “स्वच्छता अभियान – सत्याग्रह आंदोलन’

0
208

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई बिलासपुर द्वारा 2 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती पर एल बी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना के साथ क्रमोन्नति देने पदोन्नति देने, वेतन विसंगति दुर करने, लंबित महंगाई भत्ता देने , पुरानी पेन्शन बहाल करने, दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने आदि माँगो को लेकर गाँधी चौक बिलासपुर में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक “स्वच्छता अभियान- सत्याग्रह आंदोलन” चलाया गया।

*कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के प्रतिमा की पूजा कर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात सत्याग्रह करते हुए गाँधी चौक बिलासपुर के आसपास साफ सफाई किया गया।

*आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रदेश मंत्री कौस्तुभ पांडेय प्रांतीय प्रचार सचिव गंगेश्वर सिंह उइके बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर के जिला प्रभारी प्रतिभा अवस्थी जिला संयोजक करीम खान, नर्मदा प्रसाद गढ़ेवाल जिला सचिव जय कौशिक, चंद्रकांत पांडेय,बाँके बिहारी दुबे,आशीष गुप्ता,डॉ आदित्य पांडेय,राजेश पांडेय,रामेश्वर गुप्ता,आलोक पांडेय,शोभाराम पालके, निर्मल कौशिक,शुभ्रारानी चतुर्वेदी, सुषमा पाठक,शिमला सिंह,मधु मनहर,प्रीति मिश्रा, पूर्णिमा तिवारी,भारती कौशिक, अंजू शर्मा,नवीन चौधरी, दीपक चौधरी, विनय गुप्ता,डॉ रमाकांत शर्मा, दिलीप कुमार साहू,रूपेंद्र सिंह महिलांगे,देवव्रत मिश्रा, डॉ मनीराम कौशिक,प्रमोद शर्मा,रविन्द्र घोरे, सूरज सिंह तोमर,मनोज यादव,डॉ प्रदीप निर्णेजक, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष साधेलाल पटेल,मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह क्षत्री,कोटा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान,तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा,सुनील चौधरी, शंकर मिश्रा,सत्यवान विश्वकर्मा, रवि भार्गव, सीताराम वर्मा,चित्रकान्त शर्मा,रजनीश कांत,सतीश रत्नाकर, बसंत नेताम,उमाशंकर चौधरी,चंद्र कुमार वर्मा,हेमंत शर्मा,रविन्द्र शर्मा,कृष्ण कुमार नायक,अमित कुमार चौरसिया, शिव कुमार कैवर्त, सुनील बंजारे,पूरन देवांगन, श्रीधर मिश्रा, अनवर अंजू खान,आकाश गढ़ेवाल,जुगेश्वर पटेल आदि उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.